न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिवसेना का पीएम मोदी पर कटाक्ष , कहा- वे भगवान विष्णु के अवतार हैं, श्रद्धालुओं को दर्शन देने ...

भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए में सहयोगी शिवसेना ने पीएम की विदेश यात्राओं पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि इन यात्राओं से भारत को क्या हासिल हुआ

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Oct 2018 8:20:16

शिवसेना का पीएम मोदी पर कटाक्ष , कहा- वे भगवान विष्णु के अवतार हैं, श्रद्धालुओं को दर्शन देने ...

भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए में सहयोगी शिवसेना ने पीएम की विदेश यात्राओं पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि इन यात्राओं से भारत को क्या हासिल हुआ? फ्रांस और रूस के साथ भारत के रक्षा सौदों को अधिक महत्व नहीं देते हुए उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली पार्टी ने दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप धमकी दे रहे हैं कि यदि भारत एफ-16 लड़ाकू जेट सौदे पर राजी नहीं होता है तो अमेरिका भारत पर आर्थिक प्रतिबंध लगायेगा।

भगवान विष्णु के अवतार हैं ...

पार्टी ने अपने मुखपत्र ‘सामना' के संपादकीय में यह कहते हुए मोदी पर कटाक्ष किया कि वह ‘‘भगवान विष्णु के अवतार हैं और यही वजह है कि अपने श्रद्धालुओं को दर्शन देने के लिए पूरी दुनिया की यात्रा कर रहे हैं''।

वैसे, शिवसेना केंद्र और महाराष्ट्र में सत्तारुढ़ भाजपा की अगुवाई वाले गठबंधन का हिस्सा है लेकिन भाजपा के 2014 के महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव अकेले अपने दम पर लड़ने के फैसले के बाद से दोनों दलों के बीच तनाव चल रहा है।

सामना के संपादकीय में की गयी टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर मुम्बई भाजपा प्रवक्ता निरंजन शेट्टी ने कहा कि उनकी पार्टी किसी भी राजनीतिक दल के मुखपत्र में व्यक्त विचारों पर प्रतिक्रिया नहीं करती है। शिवसेना ने कहा कि कई ऐसे देश हैं जिनके साथ भारत के अच्छे संबंध नहीं है, ‘‘शायद प्रधानमंत्री उनके साथ संबंध सुधारने के लिए विदेश यात्रा पर जाते हैं''। उसने कहा कि उनकी यात्रा पर करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। पार्टी ने कहा, ‘‘बदले में भारत को क्या हासिल हुआ।

पहला, फ्रांस के साथ राफेल जेट सौदा किया गया जिसमें भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए। फिर, अमेरिका ने रुस के साथ एस-400 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का सौदा करने पर अमेरिका ने एतराज किया। भारत रूस समझौते के बाद अब अमेरिका खुद को तुष्ट करने के लिए चाहता है कि भारत उससे एफ-16 खरीदे''। शिवसेना ने आरोप लगाया कि अमेरिका भारत को रुसी एस -400 वायु रक्षा प्रणाली का सौदा करने पर अमेरिका के विरोधियों से प्रतिबंध के जरिये निपटने संबंधी कानून (सीएएटीएसए) के माध्यम से पाबंदियों की धमकी दे रहा है। अमेरिका पहले ही पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू जेट विमान बेच चुका है। ऐसे में पाकिस्तान को इस विमान की सभी ‘गोपनीय बारीकियां' मालूम हैं। उसके बाद भी ट्रंप प्रशासन भारत को यह विमान बेचना चाहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत