न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजकीय सम्मान के साथ शीला दीक्षित को दी गई अंतिम विदाई, कई बड़े नेता हुए शामिल

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्‍कार आज दिल्‍ली के निगमबोध घाट पर होना है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 21 Jul 2019 4:22:10

राजकीय सम्मान के साथ शीला दीक्षित को दी गई अंतिम विदाई, कई बड़े नेता हुए शामिल

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्‍कार आज दिल्‍ली के निगमबोध घाट पर किया गया। उन्हें अंतिम विदाई राजनेताओं सहित आम लोगों की भारी भीड़ मौजूद हैं। उनके अंतिम संस्‍कार में बीजेपी अध्‍यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह व यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी समेत कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं।

सुबह शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर को निजामुद्दीन स्थित उनके आवास से कांग्रेस मुख्‍यालय ले जाया गया। वहां उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। उनके अंतिम दर्शनों के लिए बड़ी संख्‍या में लोग पहुंचे। मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने भी कांग्रेस मुख्‍यालय पहुंचकर शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी।

शीला दीक्षित के अंतिम दर्शन करने और उन्‍हें श्रद्धांजलि देने कांग्रेस मुख्‍यालय सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी पहुंचीं। सोनिया गांधी ने उनके अंतिम दर्शन करने के बाद कहा कि शीला दीक्षित हम सबके दिल में बसी हैं। यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि शीला दीक्षित ने उन्‍हें हमेशा सपोर्ट किया। वह मेरी बड़ी बहन और सहेली थीं। कांग्रेस के लिए यह बड़ी क्षति है। हम उन्‍हें हमेशा याद रखेंगे।

बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता लालकृष्‍ण आडवाणी और सुषमा स्‍वराज ने शीला दीक्षित के आवास जाकर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने शीला दीक्षित को कांग्रेस की बेटी बताया। दिल्‍ली की पूर्व सीएम और केरल की राज्‍यपाल रहीं शीला दीक्षित का देहांत 81 साल की उम्र में शनिवार दोपहर को दिल्‍ली के एस्‍कॉर्ट अस्‍पताल में कार्डियक अरेस्‍ट के कारण हुआ था। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। दिल्‍ली में 2 दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

बीमार चल रहीं शीला दीक्षित को शनिवार सुबह दिल्ली के एस्कार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्‍पताल की ओर से कहा गया है कि शीला दीक्षित को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल लाया गया था। हालत सुधरने के बाद फिर से दिल का दौरा पड़ा। शाम को 3:55 बजे उनका निधन हो गया। शीला दीक्ष‍ित की पार्थ‍िव देह के अंतिम दर्शन करने के लिए शनिवार को निजामुद्दीन स्थित उनके आवास पर पीएम मोदी और सोनिया गांधी भी पहुंची थीं। कांग्रेस और बीजेपी के सभी बड़े नेता उनके घर पर पहुंचे थे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में राष्ट्रीय राजधानी का कायापलट कर दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें दिल्ली के विकास में उल्लेखनीय योगदान का श्रेय भी दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दीक्षित का शहर के विकास में योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह