न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई में आयोजित एक समारोह में शत्रुघ्न सिन्हा ने PM मोदी पर ली चुटकी, कहा...

अभिनेता और पटना साहब संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को उनके तेज-तर्रार और बेबाक बयानों के लिए खूब जाना जाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Oct 2018 5:31:30

मुंबई में आयोजित एक समारोह में शत्रुघ्न सिन्हा ने PM मोदी पर ली चुटकी, कहा...

अभिनेता और पटना साहब संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा Shatrughan Sinha को उनके तेज-तर्रार और बेबाक बयानों के लिए खूब जाना जाता है। वह अपने कई भाषणों और इंटरव्यू में यह जता चुके हैं कि वह प्रधानमंत्री मोदी PM Narendra Modi के कई फैसलों से सहमत नहीं हैं। हाल ही में मुंबई में आयोजित अभिनेता संजय खान की ऑटोबायॉग्रफी 'द बेस्ट मिस्टेक ऑफ माय लाइफ' के लॉन्च के मौके पर शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर चुटकी ली है हालाकि इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री का नाम नहीं लिया। संजय खान को उनकी ऑटोबायॉग्रफी की बधाई देते हुए शत्रुघ्न ने कहा, 'मुझे मेरे दोस्त और नेता फारुख अब्दुला ने कहा कि जाओ स्टेज में जाकर हिन्दुस्तानी में बात करो... तो अब मैं यहां आप सभी से हिन्दुस्तानी में मन की बात.... ओह... (अफसोस और हंसी के साथ) अरे यहां मैं मन की बात तो कर नहीं सकता, उसपर तो किसी और का पेटेंट राइट है। इसलिए यहां मैं दिल की बात कर सकता हूं। दिल की बात यह है मित्रों...फिर मित्रों...(शत्रुघन सिन्हा के इस अंदाज से उपस्थित सभी मेहमान जोर-जोर से हंसने लगते हैं)'

शत्रुघ्न सिन्हा आगे कहते हैं, 'यह आर्ट और कल्चर की दुनिया है। यहां पर फिल्म मेकर की बात हो रही है। एक बहुत अच्छे इंसान की बात हो रही है, जिसने जिंदगी में बहुत ही स्ट्रगल किया है। बड़ी और कड़ी मेहनत से खुद को खड़ा किया है। इन्होने इतना स्ट्रगल किया है, लेकिन न चाय बनाई है, न चाय बेचने का काम किया है। (सभी लोग फिर से हंसते हैं) यह हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर चले हैं। इन्होने इस शायरी को चरितार्थ किया है कि ठान लेने पर इंसान नामुमकिन को भी मुमकिन कर सकता है। दाद देती है गर्दिशें दौरां, जिंदगी एहतराम करती है, इश्क जब मौत से टकराता है, मौत झुक कर सलाम करती है।'

शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया, 'संजय... राजकपूर साहब से इंस्पायर होकर मुंबई आए थे और राजकपूर जी से मैं भी इंस्पायर हुआ था। हम दोनों में यह बात कॉमन है।'

इस मौके पर संजय खान और उनके परिवार के अलावा हेमा मालिनी, फारुख अब्दुल्ला सहित तामाम और भी प्रतिष्ठित मेहमान उपस्थित थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप का बड़ा दावा- होर्मुज पर अमेरिका का लगभग पूरा नियंत्रण, ईरान की अर्थव्यवस्था चरमराई
ट्रंप का बड़ा दावा- होर्मुज पर अमेरिका का लगभग पूरा नियंत्रण, ईरान की अर्थव्यवस्था चरमराई
नेहरू की मूर्ति हटने से भड़की कांग्रेस, अल्टीमेटम के बाद रातों-रात फिर स्थापित हुई प्रतिमा
नेहरू की मूर्ति हटने से भड़की कांग्रेस, अल्टीमेटम के बाद रातों-रात फिर स्थापित हुई प्रतिमा
मुश्किल में नेपाल के लोगों का सहारा बने सोनू सूद, राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे
मुश्किल में नेपाल के लोगों का सहारा बने सोनू सूद, राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
जौहर पर बयान देकर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर, अब बोलीं- मेरी बात का गलत मतलब निकाला गया
जौहर पर बयान देकर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर, अब बोलीं- मेरी बात का गलत मतलब निकाला गया
बुजुर्ग महिला का हाथ थामकर साथ चले CM विजय, अपना महंगा चश्मा पहनाया तो खिल उठा चेहरा; Video
बुजुर्ग महिला का हाथ थामकर साथ चले CM विजय, अपना महंगा चश्मा पहनाया तो खिल उठा चेहरा; Video
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन