न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेजस्वी यादव की इफ्तार पार्टी में भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, RJD से चुनाव लड़ने के दिए संकेत

राजद के दावत-ए-इफ्तार में शामिल भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने राजद से चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 14 Jun 2018 7:15:20

तेजस्वी यादव की इफ्तार पार्टी में भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, RJD से चुनाव लड़ने के दिए संकेत

राजद के दावत-ए-इफ्तार में शामिल भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने राजद से चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। कहा अगले चुनाव में जहां भी रहे, लोकेशन यहीं होगा। इसके बाद उनके भावी राजनीतिक कदम के बारे में अटकलें लगने लगी हैं। तेजस्वी यादव ने अपने निवास पांच सर्कुलर रोड पर इफ्तार पार्टी दी थी। ऐसी ही पार्टी हज भवन में हुई जिसका आयोजन बिहार के सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने किया था।

पारिवारिक संबंध है, इस नाते आया

- सिन्हा ने कहा लालू जी से पारिवारिक संबंध है, इस नाते आया। जदयू से बुलाया जाता तो जरूर जाता। उन्होंने राजद के टिकट पर अगला चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि ये कहानी फिर कभी।

शत्रुघ्न सिन्हा के स्वागत के लिए पार्टी तैयार है

- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा के स्वागत के लिए पार्टी तैयार है, निर्णय उनको करना है।
- सांसद मीसा भारती ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा जहां से चुनाव लड़ना चाहे लड़ें, पार्टी उनके साथ रहेगी।
- तेजप्रताप यादव ने कहा पूरा महागठबंधन एकजुट है।
- सिन्हा ने कहा कि वे यहां फैमिली फ्रेंड के नाते आए हैं। इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। ये ईद के त्योहार का मामला है। सभी को एक-दूसरे से मिलना चाहिए। मैं पारिवारिक मित्र लालू प्रसाद की सेहत के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। उन्होंने तेजप्रताप के आते ही कहा कि चलो अब तेज भी आ गया, फैमिली कम्प्लीट हो गई।

इफ्तार पार्टी में कई दलों के नेता और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की

- तेजस्वी की इफ्तार पार्टी में कई दलों के नेता और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इनमें बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी भी शामिल हैं। हालांकि, आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव इस खास पार्टी में शामिल नहीं हो पाए। राजद की ओर से 5 देश रत्न मार्ग स्थित आवास पर इफ्तार पार्टी आयोजित की गई।

जदयू ने भी दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया

- इसके अलावा बुधवार को जदयू ने भी दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया, जिसमें एनडीए में शामिल सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। हज भवन में आयोजित इफ्तार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत तमाम नेता मौजूद थे।

shatrughan sinha,rjd,iftaar party,iftar party,ramzan,ramdan,tejasvi yadav,tej pratap yadav,lalu yadav,bjp shatrughan sinha,rjd,iftaar party,iftar party,ramzan,ramdan,tejasvi yadav,tej pratap yadav,lalu yadav,bjp shatrughan sinha,rjd,iftaar party,iftar party,ramzan,ramdan,tejasvi yadav,tej pratap yadav,lalu yadav,bjp shatrughan sinha,rjd,iftaar party,iftar party,ramzan,ramdan,tejasvi yadav,tej pratap yadav,lalu yadav,bjp

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी दिल्ली में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया

- विपक्षी एकजुटता दिखाने के लिए कांग्रेस ने बुधवार को इफ्तार पार्टी रखी। लेकिन सबकी नजर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पर रही। इस बीच, विपक्षी नेताओं के बीच प्रधानमंत्री के फिटनेस वीडियो पर भी चर्चा हुई। राहुल गांधी ने फिटनेस वीडियो को अजीब करार दिया।
- राजधानी के पंचतारा होटल में हुई इफ्तार पार्टी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मेज पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रतिभा पाटिल, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी, बसपा नेता सतीशचंदर मिश्रा, तृणमूल कांग्रेस से दिनेश त्रिवेदी और डीएमके से कनिमोझी मौजूद थी। राहुल गांधी और प्रणब मुखर्जी ने कई बार आपस में बात भी की।

प्रधानमंत्री के फिटनेस वीडियो पर हुई चर्चा

- इस बीच राहुल गांधी ने चर्चा शुरु करते हुए पास बैठे सीताराम येचुरी और दिनेश त्रिवेदी से पूछा कि आपने प्रधानमंत्री का फिटनेस वीडियो देखा है।
- कुछ देर रुककर उन्होंने कहा यह बहुत अजीब है।
- इस पर दिनेश त्रिवेदी और सीताराम येचुरी जोर से हंस पड़े।
- येचुरी ने हंसते हुए राहुल गांधी से पूछा कि आपने भी फिटनेस वीडिया बनाया है, इस पर सभी हंस पड़े।

राहुल गांधी को टोपी पहनाई

- इफ्तार पार्टी में पार्टी के एक कार्यकर्ता ने राहुल गांधी को टोपी पहनाई। राहुल गांधी कुछ देर तक टोपी पहने रहे, इसके बाद उन्होंने उतार कर रख दी।
- इफ्तार पार्टी में सबकी नजर प्रणब मुखर्जी पर रही। कई लोगों ने उनसे बात करने की भी कोशिश की, पर प्रणब दा सिर्फ मुस्कुराए, उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
- राहुल गांधी बीच में अपनी टेबल से उठकर विदेशी राजनायिक की मेज पर भी गए। इसके साथ वह दूसरे विपक्षी नेताओं से भी मिले।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत