न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रणव मुखर्जी की मॉर्फ्ड तस्वीर देख, शर्मिष्ठा मुखर्जी बोलीं- जिसका डर था वही शुरू हो गया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी और कांग्रेसी लीडर शर्मिष्ठा मुखर्जी ने एक बार फिर बीजेपी-आरएसएस पर निशाना साधा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Jun 2018 7:47:39

प्रणव मुखर्जी की मॉर्फ्ड तस्वीर देख, शर्मिष्ठा मुखर्जी बोलीं- जिसका डर था वही शुरू हो गया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी और कांग्रेसी लीडर शर्मिष्ठा मुखर्जी ने एक बार फिर बीजेपी-आरएसएस पर निशाना साधा है। दरअसल, इंटरनेट पर आरएसएस के कार्यक्रम से जुड़ी एक मॉर्फ्ड तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में आरएसएस लीडर्स की तरह प्रणव मुखर्जी को भी ध्वज प्रणाम करते हुए दिखाया गया है।

उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से इस मॉर्फ्ड तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि देखिए मुझे जिसका डर था और जिसके लिए मैंने अपने पिता को चेताया था, वही हो रहा है। अभी कुछ घंटे भी नहीं बीते हैं और भाजपा-संघ के डर्टी ट्रिक्स विभाग ने जोर-शोर से काम शुरू कर दिया है।

प्रणव मुखर्जी के कार्यक्रम में शामिल होने का भी विरोध किया था

- इससे पहले शर्मिष्ठा मुखर्जी ने प्रणव मुखर्जी के कार्यक्रम में शामिल होने का भी विरोध किया था। उन्होंने इस बारे में ट्विटर पर भी लिखा था। ट्वीट में उन्होंने अपने पिता को टैग कर न सिर्फ नसीहत दी, बल्कि इस घटना से सबक लेने की अपील भी की थी।
- ट्वीट में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आज की इस घटना के बाद अब प्रणब मुखर्जी को भी इस बात का अच्छी तरह अहसास हो गया होगा कि बीजेपी डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट किस तरह ऑपरेट करता है।
- आरएसएस वाले भी यकीन नहीं करेंगे कि आप अपनी स्पीच में उनके विचारों को एंडॉर्स करने जा रहे हैं। आपकी स्पीच तो भुला दी जाएगी, लेकिन उसके विजुअल्स हमेशा रहेंगे और उन्हें फर्जी बयानों के साथ सर्कुलेट किया जाता रहेगा।- एक अन्य ट्वीट में पिता को टैग करते हुए उन्होंने आगे लिखा कि नागपुर जाकर आप बीजेपी और आरएसएस को आज जैसी फर्जी स्टोरीज प्लांट करने और अफवाहें फैलाने की खुली छूट देने जा रहे हैं और कहीं न कहीं उन पर यकीन भी कर लिया जाएगा और यह तो सिर्फ शुरुआत है।
- इस मामले में शर्मिष्ठा से पहले प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने ट्वीट किया था कि इस अफवाह को लेकर शर्मिष्ठा से बात की, वह एक समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता हैं और वह कांग्रेस की आइडियॉलजी में विश्वास रखती हैं। इस बीच शर्मिष्ठा मुखर्जी के बीजेपी जॉइन करने की खबरें भी सामने आईं लेकिन उन्होंने इनका खंडन करते हुए महज अफवाह करार दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल