न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहीन बाग प्रदर्शन पर केजरीवाल ने BJP पर गंदी राजनीति करने का लगाया आरोप, कहा - मेरी तरफ से हरी झंडी

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि शाहीन बाग में बंद रास्ते की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Jan 2020 3:14:57

शाहीन बाग प्रदर्शन पर केजरीवाल ने BJP पर गंदी राजनीति करने का लगाया आरोप,  कहा - मेरी तरफ से हरी झंडी

दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन का जिम्मेदार बीजेपी ने केजरीवाल सरकार और कांग्रेस सरकार को ठहराया है। जिसके बाद अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुप्पी पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी वाले एक घंटे में शाहीन बाग का रास्ता खुलवाए, इसमें मेरी तरफ से हरी झंडी है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि शाहीन बाग में बंद रास्ते की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया। केजरीवाल ने लिखा, 'बीजेपी नहीं चाहती कि रास्ते खुलें। बीजेपी गंदी राजनीति कर रही है।' नई दिल्ली विधानसभा से चुनाव मैदान में उतरे केजरीवाल ने बीजेपी को सलाह देते हुए कहा कि उसके नेताओं को तुरंत शाहीन बाग जाकर बात करनी चाहिए और रास्ता खुलवाना चाहिए।

शाहीन बाग के मसले पर उन्होंने कहा कि लिखकर ले लो शाहीन बाग के रास्ते 8 से पहले नहीं बल्कि 9 तारीख को खुल जाएंगे। बीजेपी चाहती ही नहीं है कि रास्ता खुले। गृहमंत्री अमित शाह, रविशंकर प्रसाद और पीयूष गोयल से अपील करता हूं कि सब शाहीन बाग जाएं, वहां के लोगों से बात करें और रास्ते खुलवाएं। जनता को तकलीफ नहीं होनी चाहिए, भाजपा देश की सुरक्षा पर गंदी राजनीति करती है। शाहीन बाग में रास्ता बंद है वहां बहुत लोगों को तकलीफ हो रही है, स्कूल के बच्चों, एम्बुलेंस को जाने में दिक्कत हो रही है। दिल्ली सीएम ने कहा कि 40 मिनट का रास्ता तय करने में 3 घण्टे लग रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा केंद्र सरकार शाहीन बाग का समाधान क्यों नहीं कर रही है, रोज प्रेस कॉन्फ्रेंस बैठने की बजाय शाहीन बाग हो आते। आखिर रविशंकर प्रसाद शाहीन बाग क्यों नहीं जाते?

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के अन्य नेता लगातार आम आदमी पार्टी को इस मसले पर घेर हे थे। अब अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को इस मसले पर चुप्पी तोड़ी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका