मैनपुरी में हुई रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, पांच साल की मासूम से दुष्कर्म, मिली लहूलुहान

By: Ankur Mon, 08 Feb 2021 7:43:53

मैनपुरी में हुई रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, पांच साल की मासूम से दुष्कर्म, मिली लहूलुहान

कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जो रिश्तों को शर्मसार करते हैं और सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इसका एक मामला सामने आया मैनपुरी से जहां पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया गया और आरोपी बच्ची को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया। सीओ भोगांव अमर बहादुर ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना पांच फरवरी की रात की हैं जिसमें मैनपुरी जिले के थाना बेवर क्षेत्र में मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर जब परिजन कमरे में पहुंचे तो आरोपी बच्ची को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया। बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति मजदूरी कर पत्नी व बच्चों का भरण पोषण करता है। उसके साथ गांव खाकेताल निवासी नन्हें बाबू भी मजदूरी का काम कर रहा था। पांच फरवरी की रात नन्हें उसी के घर पर ठहरा था। रात को सभी खाना खाने के बाद सो गए थे, तभी रात करीब 11:30 बजे नन्हें के कमरे से बच्ची की चीखने की आवाज सुनाई दी तो मजदूर जाग गया। उसने कमरे में जाकर देखा तो उसकी पांच साल की मासूम लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी थी। वहीं आरोपी नन्हें उसे देखकर वहां से भाग गया। बच्ची को तड़पता देख माता-पिता उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ अमर बहादुर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। देर रात ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। रविवार को पुलिस ने आरोपी नन्हें को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े :

# उत्तरप्रदेश : महिला का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, गला दबाकर मारने की आशंका

# उत्तरप्रदेश : पहले पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट फिर खुद ही पहुंचा थाने, कबूला जुर्म

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com