न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर : ऑनलाइन विज्ञापन पर खरीदी करने आए ग्राहकों को किडनैप कर लूटती थी गैंग, पुलिस ने किया 7 को गिरफ्तार

भरतपुर पुलिस ने एक ऐसे ही गैंग को गिरफ्तार किया हैं जो ऑनलाइन विज्ञापन पर खरीदी करने आए ग्राहकों को किडनैप कर लूटती थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 30 Nov 2020 3:59:53

भरतपुर : ऑनलाइन विज्ञापन पर खरीदी करने आए ग्राहकों को किडनैप कर लूटती थी गैंग, पुलिस ने किया 7 को गिरफ्तार

बदमाश अपने गलत मंसूबों को अंजाम देने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं और इसके लिए कई तरकीब बनाते हैं। भरतपुर पुलिस ने एक ऐसे ही गैंग को गिरफ्तार किया हैं जो ऑनलाइन विज्ञापन पर खरीदी करने आए ग्राहकों को किडनैप कर लूटती थी। इसी गैंग द्वारा पुलिस पर कुछ समय पहले फायरिंग भी की गई थी। गैंग के कुल 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से कुल 3.29 लाख रुपए नकद बरामद किए गए। साथ ही 7 ट्रैक्टर, एक किया सैल्टोस कार, एक ब्रीजा कार, एक बोलेरो और तीन मोटरसाइकिल जब्त की गई। इसके साथ ही बदमाशों के पास से एक लैपटॉप, 7 एंड्रॉइड फोन, 43 बैंक पासबुक, 12 एटीएम कार्ड और 4 बैंक की चैक बुक मिली।

पुलिस जांच में सामने आया कि बदमाश ऑनलाइन वेबसाइट्स पर सामान बेचने के लिए विज्ञापन डालते थे। जब सामान खरीदने के इच्छुक लोग आरोपियों को फोन करते थे तो कुछ राशि टोकन मनी के रूप ऑनलाइन ट्रांसफर करवा ली जाती थी। जिसके बाद जब खरीदार सामान लेने पहुंचता तो उसे किडनैप कर लूट लेते थे। आरोपियों द्वारा ज्यादातर कार, बाइक, फर्नीचर, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम बेचने के विज्ञापन डाले जाते थे।

खरीदार को शक न हो इसके लिए आरोपी अपनी फोटो की जगह किसी आर्मी के कर्मचारी और अधिकारी की फोटो लगाकर चैट करते थे। जिससे सामान खरीदने वाला व्यक्ति आसानी से इनके चंगुल में फंस जाता था। सभी आरोपियों द्वारा फर्जी दस्तावेजों से ली गई सिम के जरिए पूरी घटना को अंजाम दिया जा रहा था।

इन जगहों के लोगों से की गई ठगी

गिरफ्तार किए गए सात आरोपियों द्वारा आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, आसाम, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली समेत कई जगहों के लोगों के साथ ठगी करना कबूल किया।

आंध्र प्रदेश पुलिस पर की थी फायरिंग

ऐसी ही ठगी के एक मामले में आंध्र प्रदेश पुलिस भी भरतपुर जिले के कामां पहुंची थी। जहां एक स्पेशल टीम द्वारा जिले के गांव नगला कुंदन में दबिश दी गई। पुलिस को देखकर आरोपी घरों से भागने लगे। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकत्रित होकर पुलिस से मारपीट की। इस बीच आरोपी पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। सोमवार को पुलिस द्वारा इसी गैंग के 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

ये सात लोग हुए गिरफ्तार

पुलिस द्वारा अजरुद्दिन (21), हस्सन (42), अति मोहम्मद (48), अख्तर खान (38), सद्दाम (27), सोयब (19), सद्दाम (22) को गिरफ्तार किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री