न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हादसा: अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे चाय पी रहे लोगों पर पलटा, 7 की मौत, 6 लोग घायल

यूपी के बदायूं में सोमवार रात करीब पौने दस बजे बोरियों से भरा एक ट्रक पलट गया। ट्रक में लदी गेहूं की बोरियां दीवार तोड़ते हुए मकान के अंदर जा गिरीं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Aug 2019 9:55:04

हादसा: अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे चाय पी रहे लोगों पर पलटा, 7 की मौत, 6 लोग घायल

यूपी के बदायूं में सोमवार रात करीब पौने दस बजे बोरियों से भरा एक ट्रक पलट गया। ट्रक में लदी गेहूं की बोरियां दीवार तोड़ते हुए मकान के अंदर जा गिरीं। इस हादसे में 2 सगी मासूम बहनों समेत 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और ग्रामीणों ने राहत और बचाव का काम शुरु किया। प्रशासन ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का एलान किया है।

बदायूं के उसावां इलाके में सोमवार की रात दातागंज की ओर से आ रहा एक ट्रक, चाय के खोखे पर पलट गया। ट्रक में गेहूं की बोरियां भरी थीं। ट्रक ने नीचे चाय पी रहे कांवड़िए और अन्य लोगों के साथ दो बच्चे भी दब गए जिनकी मौत हो गई। ट्रक में लदी गेहूं की बोरियां सुरेंद्र के घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसीं। घर में सुरेंद्र की बेटी काजल (5) और नंदनी (1) एक चारपाई पर सो रहीं थीं। दोनों की दीवार के मलबे और गेहूं की बोरियां से दबकर मौत हो गई।

हादसे के तुरंत बाद जैसे ही सूचना मिली, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ दातागंज विधायक भी मौके पर पहुंच गए। क्रेन की मदद से बोरियों को हटवाने का काम शुरु किया गया। मौके से घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया और इलाज शुरु कराया गया। हादसे के बाद ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने ट्रक चालक को तुरंत हिरासत में ले लिया।

जिलाधिकारी बदायूं ने बताया कि इस हादसे में कुल 7 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 6 लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर शोक जताया और मृतकों के परिवार को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद देने की बात कही। पुलिस ने सभी शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह