न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार से दिल्ली ले जाए जा रहे थे बच्चे, बाल मजदूरी का मामला, सात गिरफ्तार

एक मामला सामने आया जिसमें 19 बच्चों को बिहार से दिल्ली लेकर जाया जा रहा था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 18 Aug 2020 5:22:18

बिहार से दिल्ली ले जाए जा रहे थे बच्चे, बाल मजदूरी का मामला, सात गिरफ्तार

हर बच्चे का बचपन शिक्षा के साथ व्यतीत होना चाहिए जो कि उनका अधिकार हैं। लेकिन कई लोग बच्चों को बाल मजदूरी की ओर धकेल देते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसमें 19 बच्चों को बिहार से दिल्ली लेकर जाया जा रहा था। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (ATU) ने उन बच्चों को बचाया और सात लोगों के खिलाफ कैंट थाने में केस दर्ज कराया गया हैं। बच्चों को चाइल्ड लाइन को सौंपकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। एएचटीयू प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि बच्चों को लालच देकर दिल्ली ले जाया जा रहा था। सभी को मदरसे में पढ़ाने की बात कही गई थी। बस में नौ अन्य बच्चे भी मिले, जिनके अभिभावक साथ थे।

जानकारी के मुताबिक, बचपन बचाओ आंदोलन के राज्य कोऑर्डिनेटर सूर्य प्रताप मिश्रा को बिहार के अररिया से बच्चों को दिल्ली ले जाने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर टीम जगदीशपुर कोनी मोड़ पर पहुंच गई थी। एएचटीयू प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने इसकी सूचना जगदीशपुर चौकी इंचार्ज संजय सिंह को दी थी। जिसके बाद बस को रोककर बच्चों को मुक्त कराया गया। एएचटीयू के प्रभारी ने बताया कि ट्रेन में सख्ती बढ़ने के बाद अब बच्चों को बसों से ले जाया जाने लगा है। उन्होंने बताया कि सभी बच्चों को बाल मजदूरी के लिए ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने पर बसों की चेकिंग कराई गई तो 19 बच्चे मिले।

बच्चों को ले जाने वाले मोहम्मद हाशिम निवासी डुमरिया पिटी, मोहालगांव, अररिया, बिहार, मोहम्मद जाहिद निवासी डुमरिया पिटी, मोहालगांव, अररिया, बिहार, इस्तयाक निवासी गरगद्दी, अररिपया, बिहार, शमशाद निवासी गुरमही, सिमराहा, अररिया, बिहार, मुर्शीद निवासी डुमरिया पिटी, मोहालगांव, अररिया, बिहार, मारूफ निवासी जोकीहाट, अररिया, बिहार, नूर हसन निवासी आमगच्छी, सिकटी, अररिया, बिहार, साहिद निवासी गुरमही, सिमराहा, अररिया, बिहार, हसीब निवासी आमागाछी, सिकटी, अररिया, बिहार को गिरफ्तार कर कैंट थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड

बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह

फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल

2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते

ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'

काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’

पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई

झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया

56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा

लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल