न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : फिर दिखने लगा कोरोना का असर, बरती जाने लगी सख्ती, लागू की गई धारा 144

जिला प्रशासन ने पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है। एक बार फिर सख्ती का दौर लौटने लगा है। आज से लागू निषेधाज्ञा 21 मार्च तक लागू रहेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 23 Feb 2021 12:37:36

जोधपुर : फिर दिखने लगा कोरोना का असर, बरती जाने लगी सख्ती, लागू की गई धारा 144

कोरोना के कहर के चलते बीते साल मार्च में लॉकडाउन की शुरुआत हुई थी जिसमें नियमों की सख्ती देखने को मिली थी ताकि कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाई जा सकें। हांलाकि जैसे-जैसे आंकड़ों में कमी आई सबकुछ खुलने लगा हैं। लेकिन अब फिर जोधपुर शहर में कोरोना ने एक बार फिर उछाल मार रहा है। जिसके चलते जिला प्रशासन ने पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है। एक बार फिर सख्ती का दौर लौटने लगा है। आज से लागू निषेधाज्ञा 21 मार्च तक लागू रहेगी। डॉक्टरों का मानना है कि संक्रमण एक बार फिर तेजी पकड़े उससे पहले इसे रोकने के उपाय अभी से शुरू कर देना ही बेहतर रहेगा। वहीं राज्य सरकार ने भी जिला प्रशासन को एहतियाती कदम उठाने को कहा है। इसके बाद आज धारा 144 लागू कर दी गई।

जोधपुर में अब तक 60,690 कोरोना संक्रमित मिल चुके है। वहीं इनमें से 874 की मौत हो चुकी है। इस वर्ष में अब तक 1253 संक्रमित मिले। इनमें से 21 लोग अपनी जान गंवा चुके है। जनवरी में 967 संक्रमित मिले। इसकी तुलना में फरवरी में आज तक सिर्फ 286 संक्रमित ही सामने आए है, लेकिन गत कुछ दिन से संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या और संक्रमितों की संख्या के बीच अंतर काफी कम रह गया है। इस माह 286 संक्रमित की तुलना में महज 326 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।

यह है नई गाइड लाइन

-
अब किसी शादी समारोह के लिए उपखंड अधिकारी से अनुमति लेनी होगी। साथ ही समारोह में कोरोना प्रोटोकाल की पालना सुनिश्चित करते हुए सौ से अधिक मेहमान नहीं बुलाए जा सकेंगे।

- किसी व्यक्ति का निधन होने पर अंतिम यात्रा में बीस से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। नो मास्क नो एंट्री की एक बार फिर से सख्ती से पालना कराई जाएगी।

- धार्मिक स्थलों पर लोगों को सीमित संख्या में प्रवेश देने के साथ ही कोरोना प्रोटोकाल के तहत एक-दूसरे के बीच छह फीट की दूरी को बनाए रखना होगा। साथ ही सभी स्थान पर सैनेटाइजर रखा होना अनिवार्य किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘डील को लेकर डेस्परेट थे ट्रंप, मैं नहीं चाहता था…’ ईरान के सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई का शांति समझौते पर चौंकाने वाला बयान

संतकबीरनगर में गाजियाबाद जैसे हत्याकांड की गूंज, हिंदू युवक की गला रेतकर हत्या; आक्रोशित भीड़ ने आरोपी का घर व गुमटी फूंकी

नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम

चंबा में दर्दनाक हादसा: खाई में समाई बोलेरो, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत; मुंडन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

हापुड़ में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अपराधी ढेर; फायरिंग में हेड कांस्टेबल घायल

गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर उड़ती अफवाहों से परेशान हुईं बेटी टीना आहूजा, बोलीं- मैं भी इंसान हूं, असर तो...

वर्ल्ड कप के बीच लियोनेल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता की बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में कराया गया भर्ती

NEET रि-एग्जाम से ठीक पहले दर्दनाक हादसा, अहमदाबाद में 17 वर्षीय छात्र ने इमारत की छठी मंजिल से कूदकर दी जान

फीफा वर्ल्ड कप 2026: मोकोएना के देर से किए गोल ने बचाई साउथ अफ्रीका की लाज, चेक रिपब्लिक के खिलाफ मुकाबला 1-1 से रहा बराबर

Apple यूजर्स को लग सकता है झटका, iPhone समेत कई डिवाइसेज हो सकते हैं महंगे

PCOS से राहत दिला सकती है भाग्यश्री की बताई यह खास चाय, जानिए क्या हैं फायदे और कैसे करें तैयार

विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-  'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'

शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स

सलाद में कच्ची सब्जियां खाते समय बरतें सावधानी, चुकंदर, पालक और अन्य हरी सब्जियां बन सकती हैं एलर्जी का कारण