Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कुछ राज्यों में खुल गए स्कूल, कुछ जगह फरवरी में खुलेंगे, पूरी डिटेल

कोरोना महामारी के कारण मार्च 2020 से बंद स्कूल-कॉलेज अब धीरे-धीरे खुलने लगे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Jan 2021 11:45:42

कुछ राज्यों में खुल गए स्कूल, कुछ जगह फरवरी में खुलेंगे, पूरी डिटेल

कोरोना महामारी के कारण मार्च 2020 से बंद स्कूल-कॉलेज अब धीरे-धीरे खुलने लगे हैं। केंद्र सरकार ने राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों पर छोड़ दिया था कि कोरोना की स्थितियों का आंकलन करते हुए तय करें कि स्कूल कब से खोल जाएंगे। राज्य सरकारें शैक्षणिक संस्थानों के लिए ​अलग-अलग दिशा निर्देश व गाइडलाइंस भी जारी कर रही हैं। यहां देखें हर राज्य की डिटेल...
दिल्ली

दिल्ली में कोरोना महामारी के कारण लंबे समय से बंद पड़े स्कूल सोमवार से खुल गए हैं। फिलहाल स्कूल केवल कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए खोले गए हैं, ताकि वे बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा और प्रैक्टिकल की तैयारियों के मद्देनजर शर्तों के साथ 18 जनवरी (सोमवार) से स्‍कूलों को खोलने का फैसला किया है। शिक्षा विभाग के इस कदम से परीक्षा की तैयारियों में जुटे छात्रों को काफी राहत मिलने की उम्‍मीद है। दिल्ली सरकार ने कहा है कि स्कूल में बच्चे को भेजना माता-पिता के लिए पूरी तरह से वैकल्पिक है और बिना उनकी मंजूरी के छात्रों को जबरदस्ती स्कूल नहीं बुलाना चाहिए।

राजस्थान

राजस्थान में मेडिकल कॉलेज, पैरामेडिकल कॉलेज, और नर्सिंग कॉलेज 11 जनवरी से खोल दिए गए हैं, वहीं आज से 9वीं से 12वीं की कक्षाओं के लिए स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग सेंटर्स खुल रहे हैं। सभी स्कूल कॉलेजों को गाइडलाइंस के पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में कुछ स्कूलों और जूनियर कॉलेजों को इस महीने की शुरुआत में कक्षा 9 से 12 के लिए खोल दिया गया था। अब जल्द ही महाराष्ट्र में पांचवी से बारहवीं तक के स्कूल खोलने की तैयारी है। पंजाब

पंजाब में 5वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए 7 जनवरी से स्कूल खुल चुके हैं। स्कूल सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चलाने के निर्देश हैं। साथ ही स्कूल प्रबंधन को सभी प्रोटोकॉल के पालन और COVID-19 के दिशा-निर्देशों के पालन के भी निर्देश दिए गए हैं।

कर्नाटक

कर्नाटक में प्रथम और द्वितीय वर्ष के कॉलेज के छात्रों के लिए नियमित कक्षाएं 14 जनवरी को फिर से शुरू कर दी गई है। 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए ऑफ़लाइन कक्षाएं, द्वितीय पूर्व-विश्वविद्यालय, अंतिम वर्ष की डिग्री और स्नातकोत्तर छात्र पहले ही शुरू हो चुके हैं।

बिहार

बिहार में नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं पहले शुरू की जा चुकी है। साथ ही सरकार ने आठवीं तक की कक्षाएं खोलने के लिए भी 18 जनवरी से निर्देश दिए थे, लेकिन अब इस संबंध में निर्णय 25 जनवरी के बाद स्थिति का आंकलन करने के बाद लिया जाएगा। राज्य सरकार ने अब तक 27 जिलों में स्थिति का आकलन किया है और पाया है कि बड़ी संख्या में छात्रों ने COVID ​​-19 के डर से वापस स्कूल जाने से डर रहे हैं और इसी को मद्देनजर रखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है कि अभी आठवीं तक की कक्षाएं शुरू नहीं होंगी।

उत्तर प्रदेश

यूपी सरकार ने कक्षा नौ से 12 तक के स्कूल सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक खोलने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले 10 अक्टूबर 2020 को सरकार ने कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों को 19 अक्टूबर से दो शिफ्टों में संचालित करने के निर्देश जारी किए थे, बिना माता-पिता की अनुमति के बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा।

तमिलनाडु

10 वीं और 12 वीं कक्षाओं के लिए स्कूल फिर से खोलने के संबंध में माता-पिता के साथ परामर्श सत्र आयोजित किया गया। माता-पिता के साथ परामर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि राज्य में 19 जनवरी से 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल फिर से खोले जाएंगे।राज्य सरकार ने 19 जनवरी को राज्य भर में संबंधित कक्षा के छात्रों के लिए छात्रावासों को भी खोलने की अनुमति भी दी है।

तेलंगाना

तेलंगाना में नौवीं से ऊपर की कक्षाओं के लिए 1 फरवरी, 2021 से स्कूल खोले जाएंगे। अधिकारियों को कक्षाओं के संचालन के लिए गाइडलाइंस के पालन के निर्देश दिए गए हैं। उच्च स्तरीय बैठक में स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला लिया गया हालांकि, राज्य में कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल बंद रहेंगे और सभी छात्रों को अगली कक्षा में पदोन्नत कर दिया जाएगा।

ओडिशा

COVID महामारी के कारण 9 महीने से अधिक समय तक बंद रहने के बाद 8 जनवरी को ओडिशा में कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए स्कूल फिर से खोल दिए गए हैं। अन्य स्टूडेंटस के लिए स्कूल कब खुलेंगे अभी इसको लेकर कोई आदेश नहीं आया है।

गुजरात

गुजरात में 11 जनवरी से 10 वीं और 12 वीं कक्षा के स्टूडेंटस के लिए स्कूल फिर से खोल दिए गए हैं, हालांकि स्टूडेंटस को स्कूलों आने के लिए माता-पिता की सहमति लेनी होगी। इस दौरान सभी को कोरोना की गाइडलाइंस का पालन करना होगा

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका