न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर : विज्ञापन में दिखाया गया सीन मूवी में मौजूद नहीं, दर्शक की शिकायत पर अजय देवगन काे नाेटिस

जिला उपभाेक्ता मंच में अजय देवगन के खिलाफ फिल्म दे दे प्यार दे को लेकर एक नाराज दर्शक द्वारा शिकायत की गई थी जिसके अनुसार विज्ञापन में दिखाया गया सीन मूवी नहीं होने की वजह से अजय देवगन काे नाेटिस दिया गया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 12 Dec 2020 12:53:12

अजमेर : विज्ञापन में दिखाया गया सीन मूवी में मौजूद नहीं, दर्शक की शिकायत पर अजय देवगन काे नाेटिस

जिला उपभाेक्ता मंच में अजय देवगन के खिलाफ फिल्म दे दे प्यार दे को लेकर एक नाराज दर्शक द्वारा शिकायत की गई थी जिसके अनुसार विज्ञापन में दिखाया गया सीन मूवी नहीं होने की वजह से अजय देवगन काे नाेटिस दिया गया हैं। जिला उपभाेक्ता मंच ने अभिनेता अजय देवगन सहित फिल्म के निर्माता, निर्देशक और सिनेमाघर संचालक काे नाेटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इसी तरह के एक मामले में यशराज फिल्म पर 10 हजार रुपए जुर्माना किया गया था और उपभोक्ता मामलों की सर्वोच्च अदालत ने इसे सही ठहराया था।

अजमेर निवासी तरुण अग्रवाल ने कोर्ट में परिवाद पेश कर बताया कि पिछले साल “दे दे प्यार दे” रिलीज होकर सिनेमाघरों में दिखाई गई। फिल्म का प्रोमोशन और विज्ञापन में अभिनेता अजय देवगन को दो कारों के बोनट पर पैर स्ट्रेच कर स्टंट करते दिखाया गया था। इस सीन का विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार प्रसार किया। सिनेमाघर के बाहर भी इसी सीन का बड़ा हाेर्डिंग लगाया गया था।

अग्रवाल ने बताया कि 1991 में रिलीज हुई अजय देवगन की पहली फिल्म फूल और कांटे में भी यही स्टंट दो मोटरसाइकिल पर दिखाया गया था। अभिनेता अजय देवगन के इसी स्टंट सीन के विज्ञापन से प्रभावित होकर वह इस मूवी को देखने गया मगर पूरी फिल्म में ये स्टंट सीन नहीं दिखाया गया, जिससे उसे काफी निराशा हुई।

अग्रवाल ने बताया कि फिल्म के प्रमोशन के लिए फिल्माए स्टंट सीन का मूवी में न होना उपभोक्ता के साथ सेवा में कमी के साथ ही अनुचित व्यापार व्यवहार भी है। मंच के अध्यक्ष और सदस्यों ने प्रारंभिक सुनवाई कर प्रकरण दर्ज करने के आदेश किए तथा लव फिल्म प्रोडक्शन के निर्देशक अकिव अली, निर्माता लव रंजन, सिने स्टार अजय देवगन और माया मंदिर सिनेमाघर संचालक को नोटिस जारी कर पांच फरवरी को जवाब तलब किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर