न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सऊदी के क्राउन प्रिंस बोले - ईरान के खिलाफ लड़ाई में दुनिया साथ नहीं आई, तो तेल के दाम अप्रत्याशित रूप से बढ़ेंगे

सऊदी अरब (Saudi Arab) के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (Mohammed Bin Salman) ने दुनिया को चेतावनी दी है कि अगर ईरान को रोकने के लिए सब साथ नहीं आए तो तेल के दाम अप्रत्याशित रूप से बढ़ेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Sep 2019 10:49:55

सऊदी के क्राउन प्रिंस बोले - ईरान के खिलाफ लड़ाई में दुनिया साथ नहीं आई, तो तेल के दाम अप्रत्याशित रूप से बढ़ेंगे

सऊदी अरब (Saudi Arab) के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (Mohammed Bin Salman) ने दुनिया को चेतावनी दी है कि अगर ईरान को रोकने के लिए सब साथ नहीं आए तो तेल के दाम अप्रत्याशित रूप से बढ़ेंगे। प्रिंस सलमान ने कहा कि पूरी दुनिया के देशों को ईरान के खिलाफ कार्रवाई में शामिल होना होगा, वरना इससे सभी को नुकसान पहुंच सकता है। एक अमेरिकी चैनल को दिए गए साक्षात्कार में प्रिंस सलमान ने कहा कि ईरान के खिलाफ लड़ाई में दुनिया साथ नहीं आई तो सभी प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि युद्ध से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ईरान की वजह से तेल की सप्लाई बाधित होगी और तेल के दाम इतने ऊपर पहुंच जाएंगे, जितने हमने अपने पूरे जीवन में नहीं देखे होंगे।

सलमान ने कहा कि सऊदी अरब के तेल संयंत्रों पर हमला ईरान की तरफ से युद्ध की शुरुआत थी। इसके बावजूद वे युद्ध नहीं करना चाहते। वह ईरान के साथ विवाद का सैन्य नहीं बल्कि राजनीतिक हल चाहते हैं।

बता दे, इसी महीने की शुरुआत में सऊदी की तेल कंपनी अरामको की दो रिफाइनरियों पर ड्रोन और मिसाइल हमले के बाद प्रिंस सलमान ने पहली बार इस मुद्दे पर बयान दिया है। मालूम हो कि तेल संयंत्रों पर हुए हमले की जिम्मेदारी यमन के हूती विद्रोहियों ने ली थी, जबकि सऊदी अरब ने ईरान को इसका जिम्मेदार ठहराया था। वहीं, अमेरिका ने भी इन हमलो के लिए ईरान को जिम्मेदार बताया था।

इस हमले के बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों में बढ़ोतरी कर दी है। बीते 20 सितंबर को अमेरिका ने ईरान के केंद्रीय बैंक और एक डेवलपमेंट फंड को भी प्रतिबंध के दायरे में ले लिया गया है। सऊदी के तेल संयंत्रों पर हुए हमले के बाद यह अमेरिका की बड़ी कार्रवाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत