न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : कमेंट्री पैनल में नहीं मिली संजय मांजरेकर को जगह, BCCI चल रहा नाराज

भारतीय कमेंटेटर्स पैनल में पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर कमेंट्री करते हुए नजर नहीं आएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 04 Sep 2020 5:33:37

IPL 2020 : कमेंट्री पैनल में नहीं मिली संजय मांजरेकर को जगह, BCCI चल रहा नाराज

आईपीएल के 13वें संस्करण का आगाज 19 सितंबर से होने जा रहा हैं। हांलाकि इस बार कोरोना की वजह से यह खेल बिना दर्शकों के खेला जाएगा। लेकिन इसके लिए कमेंट्री पैनल की जरूरत तो पड़ेगी ही। इस बार आईपीएल के 13वें सीजन में बीसीसीआई ने सात भारतीय कमेंटेटर्स का पैनल तैयार किया हैं। लेकिन इसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर कमेंट्री करते हुए नजर नहीं आएंगे। यह पहला मौका होगा जब मांजरेकर आईपीएल की कमेंट्री पैनल में नहीं दिखेंगे। वह साल 2008 से लगातार कमेंट्री करते आ रहे हैं।

मांजरेकर से नाराज चल रहा BCCI

भारतीय क्रिकेट बोर्ड पिछले कुछ समय से संजय मांजरेकर से नाराज चल रहा है। लॉकडाउन से ठीक पहले मार्च में घरेलू सीरीज के लिए मांजरेकर को कमेंट्री पैनल ले हटा दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने बोर्ड की अपेक्स काउंसिल को ई-मेल के जरिए आईपीएल कमेंट्री पैनल में जगह देने की गुहार लगाई थी। उन्होंने मेल में लिखा था कि मुझे आपकी गाइडलाइंस का पालन करने में खुशी होगी क्योंकि हम सभी वह कर रहे हैं जो प्रोडक्शन के लिए अच्छा हो।

तीन दलों में बंट जाएंगे कमेंटेटर्स

कोरोना काल में आयोजित हो रहे इस 13वें सीजन को बायो बबल के भीतर खेला जाएगा। हर फ्रैंचाइजी बेहद सतर्कता से रह रही है। आईपीएल मैनेजमेंट द्वारा SoP का पालन किया जा रहा है। कमेंटेटर्स को भी तीन दलों में बांटकर दो अलग-अलग बायो बबल में रखा जाएगा। सभी 10 सितंबर को यूएई के लिए उड़ान भरेंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 10 नवंबर को खेला जाएगा। शेड्यूल आज आने की उम्मीद है।

पैनल में इन सात भारतीय कमेंटेटर्स के नाम

सुनील गावस्कर, लक्ष्मण शिवरामकृष्णन, मुरली कार्तिक, दीप दासगुप्ता, रोहन गावस्कर, हर्षा भोगले और अंजुम चोपड़ा। दासगुप्ता और मुरली कार्तिक जहां अबु धाबी से मोर्चा संभालेंगे तो अन्य कमेंटेटर्स शारजाह और दुबई के मुकाबलों का आंखों देखा हाल सुनाएंगे। बताते चलें कि दुबई और अबुधाबी में 21 मैच का आयोजन होता है तो आईपीएल के 14 मुकाबलों की मेजबानी अकेले शारजाह करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका