न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब ATM से निकलने लगा है 100 रुपये का नया नोट, असली है या नकली, ऐसे करें चेक, कहीं हो न जाए धोखा

हाल ही में बैंकों ने 100 रुपये का नया नोट ग्राहकों को देना शुरू कर दिया है। साथ ही, एटीएम में भी अब ये नया नोट निकलने लगा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 18 Nov 2018 8:48:51

अब ATM से निकलने लगा है 100 रुपये का नया नोट, असली है या नकली, ऐसे करें चेक, कहीं हो न जाए धोखा

देश में 1000 और 500 रुपए के नोटों का चलन बंद करने के बाद मार्केट में नए नोट आने लगे। पहले पहल रिजर्व बैंक ने 500 और 2000 रुपए के नए नोट की शुरुआत की। उसके बाद धीरे-धीरे सभी तरह के नए नोट मार्केट में आ चुके हैं। हाल ही में बैंकों ने 100 रुपये का नया नोट ग्राहकों को देना शुरू कर दिया है। साथ ही, एटीएम में भी अब ये नया नोट निकलने लगा है। नया नोट देखने में काफी आकर्षक है। लेकिन जब भी कोई नया नोट चलन में आता है तो उसके नकली नोटों के आने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में रिजर्व बैंक ने नए नोट के सेफ्टी फीचर भी जारी कर दिए हैं, ताकि कोई नए नोट के नाम पर आपको नकली नोट न पकड़ा दें। आपको बता दें कि हाल में आई आरबीआई की रिपोर्ट में कहा गया था कि 2017-18 में 100 रुपये के सबसे ज्यादा नकली नोट मिले है। ऐसे में जरूरी है कि आप 100 रुपये के नये नोट को पहचान लें। ताकि आगे जब भी आपके हाथ में 100 रुपये का नया नोट आए, तो आप उसकी पहचान कर सकें। दरअसल हर नोट पर कुछ सेफ्टी फीचर लगे होते हैं। 100 के नये नोट में भी हैं। इनका ध्यान रखकर आप किसी भी तरह के धोखे से बच सकते हैं। आइए, जानते हैं कि क्या हैं ये सेफ्टी फीचर ...

reserve bank,rbi,safety features of note,100 rupees note,fake currency

किस साइज का है नया 100 का नोट

रिजर्व बैंक ने कहा है कि 100 रुपए के नए बैंकनोट का आकार 66 एमएम x 142 एमएम होगा।

ऐसे करें मिलान

अगर आपको कोई 100 रुपए का नया नोट दे तो सबसे पहले अगले भाग में ये फीचर्स चेक कर लें।
1. मूल्यवर्ग अंक 100 के साथ आर-पार मिलान
2. मूल्यवर्ग अंक 100 के साथ लेटेंट चित्र
3. देवनागरी में मूल्यवर्ग अंक १००
4. मध्य में महात्मा गांधी का चित्र
5. सूक्ष्म अक्षर ‘RBI’, ‘भारत’, ‘INDIA’ और ‘100’
6. मूल्य वर्ग अंक 100 के साथ आर-पार मिलान है। इसके अलावा मूल्य वर्ग अंक 100 के साथ लेटेंट चित्र भी इसमें मौजूद है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम नोट में किए गए हैं। इस पर स‍िक्योरिटी थ्रेड भी लगाया गया है।
7. इसमें कलर श‍िफ्ट भी आपको देखने को मिलेगा। जब आप नोट को मोड़ेगे, तो थ्रेड का रंग हरे से नीला हो जाएगा। वहीं, महात्मा गांधी के चित्र के दाईं तरफ गारंटी खंड, वचन खंड सहित गवर्नर के हस्ताक्षर और भारतीय रिज़र्व बैंक का प्रतीक भी है।
8. यही नहीं, संख्या पैनल भी इसमें आपको दिखेगा। इसमें ऊपर बाईं और नीचे दाईं ओर छोटे से बढ़ते आकार के अंक हैं। दृष्टबाध‍ित लोगों की खातिर इसमें इंटैलियो या उभरी हुई छपाई में महात्मा गांधी का चित्र, अशोक स्तंभ प्रतीक, उबरे हुए त्रिकोणीय पहचान चिन्ह माइक्रो-टैक्स्ट 100 के साथ, चार कोणीय ब्लीड रेखाएं भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत