न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रूठे पायलट को मनाने में लगी कांग्रेस आलाकमान, प्रियंका गांधी 3 बार कर चुकी हैं बात

उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट खफा होकर दिल्ली में बैठे हैं, तो कांग्रेस आलाकमान उन्हें मनाने की कोशिश की जा रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Jul 2020 11:31:02

रूठे पायलट को मनाने में लगी कांग्रेस आलाकमान, प्रियंका गांधी 3 बार कर चुकी हैं बात

राजस्थान कांग्रेस में मची राजनीतिक हलचल खत्म होती नहीं दिख रही है। उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट खफा होकर दिल्ली में बैठे हैं, तो कांग्रेस आलाकमान उन्हें मनाने की कोशिश की जा रही है लेकिन सचिन पायलट अपने रुख में कोई बदलाव नहीं कर रहे हैं। राजस्थान में सचिन पायलट का गुट अपनी बात पर अड़ गया है। पायलट गुट के विधायकों ने कहा कि जब तक मान सम्मान की गारंटी नहीं होगी, तब तक वापसी नहीं होगी और मान-सम्मान तब तक वापस नहीं मिलेगा जब तक लीडरशिप चेंज नहीं होगा।

सूत्रों के अनुसार पायलट गुट ने आलाकमान के पास संदेश भिजवा दिया है कि अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री के पद से हटाने पर ही समझौता हो पाएगा। फिलहाल जयपुर आने का कोई कार्यक्रम नहीं है और बीजेपी में जाने का भी कोई कार्यक्रम नहीं है।

खबर है कि सचिन पायलट पार्टी को बता चुके हैं कि वो कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नहीं जाएंगे। इससे पहले सोमवार की बैठक में भी वो नहीं आए थे। कांग्रेस की ओर से अपील की गई थी कि सचिन पायलट और उनके समर्थकों को बैठक में आकर बात करनी चाहिए। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने सचिन पायलट से कल से लेकर अबतक तीन बार बात की है। लेकिन सचिन अबतक नहीं माने हैं। ऐसे में अब कभी भी सचिन पायलट पर एक्शन लिया जा सकता है।

मंगलवार को होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद पार्टी सचिन पायलट को लेकर अंतिम निर्णय कर सकती है। पार्टी हाईकमान इस मसले को आगे नहीं ले जाना चाहता है। ऐसे में सचिन पायलट और कांग्रेस के बीच दूरी बढ़ती हुई दिख रही है।

बता दे, जयपुर में सोमवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें सौ से अधिक विधायकों को साथ लेकर अशोक गहलोत ने अपनी ताकत दिखाई। साथ ही साफ कर दिया कि विधायक उनके साथ हैं। लेकिन अब एक बार फिर आज पार्टी ने बैठक बुलाई है। जिसमें सचिन पायलट समेत अन्यों को न्योता दिया गया है। हालांकि, सचिन आएंगे या नहीं, ये साफ नहीं है।

कांग्रेस नेता अविनाश पांडे ने सचिन पायलट से मंगलवार को होने वाली बैठक में आने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट किया 'मैं श्री सचिन पायलट और उनके सभी साथी विधायकों से अपील करता हूं कि वे आज की विधायक दल की बैठक में शामिल हों। कांग्रेस की विचारधारा और मूल्यों में अपना विश्वास जताते हुए कृपया अपनी उपस्थिति निश्चित करें व श्रीमती सोनिया गांधी जी व श्री राहुल गांधी जी के हाथ मज़बूत करें।'

पायलट ने कहा किसी से बात नहीं हुई

सोमवार को खबर थी कि कांग्रेस हाईकमान ने कई बार सचिन पायलट से बात की है। हालांकि शाम होते-होते सचिन पायलट गुट ने इस दावे को गलत बताया और कहा था कि उनकी किसी से बात नहीं हुई है। ऐसे में अब कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद क्या फैसला लिया जाता है, इसपर हर किसी की निगाहें हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत