न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सबरीमाला मंदिर : महिलाओं के प्रवेश के बाद केरल में हालात बिगड़े, 750 लोग गिरफ्तार, 559 मामले दर्ज, बड़ी बातें

केरल के सबरीमाला मंदिर में दो महिलाओं कनकदुर्गा (44 वर्ष) और बिंदू (42 वर्ष) के प्रवेश के बाद हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Jan 2019 9:15:24

सबरीमाला मंदिर : महिलाओं के प्रवेश के बाद केरल में हालात बिगड़े, 750 लोग गिरफ्तार, 559 मामले दर्ज, बड़ी बातें

केरल के सबरीमाला मंदिर में दो महिलाओं कनकदुर्गा (44 वर्ष) और बिंदू (42 वर्ष) के प्रवेश के बाद हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। इस घटना के सामने के आने बाद केरल में कई जगह पर स्थानीय लोगों ने राज्य सरकार के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर पत्थर फेंके और अपना विरोध दर्ज कराया। कई जगहों पर स्थानीय संगठनों ने बंद का भी आह्वान किया। केरल में बुधवार से जारी हंगामे में राज्य परिवहन की 100 से ज्यादा बसों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने हिंसक घटनाओं के करीब 559 मामले दर्ज किए। वहीं 750 लोगों को गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस ने 628 अन्य लोगों को हिरासत में भी लिया।

सबरीमाला मंदिर विवाद से जुड़ी बड़ी बातें

- सबरीमाला कर्मा समिति ने मंदिर प्रागण में महिलाओं के प्रवेश के विरोध में बंद बुलाया। बीजेपी ने समर्थन किया।

- महिलाओं के मंदिर में प्रवेश के बाद से ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने राज्य के कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन किए।

- हिंसक प्रदर्शन के दौरान कई आम नागरिक भी घायल हुए। प्रदर्शन के दौरान बीजेपी के तीन कार्यकर्ताओं को चोटें लगी।

- हिंसक प्रदर्शन के बीच सूबे के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने राज्य में बिगड़ी कानून व्यवस्था के लिए आरएसएस को जिम्मेदार बताया है।

violence on sabarimala temple issue,sabarimala clashes,kerala police,p vijayan,violence in kerala

- सीएम विजयन ने कहा कि आरएसएस के लोग जानबूझकर स्थानीय लोगों को भड़का रहे हैं ताकि वह उनके साथ सड़क पर उतर सकें।

- सीएम ने कहा कि जो महिलाएं मंदिर के अंदर गई उन्हें किसी ने हवाई जहाज से नहीं वहां पहुंचाया था। वह अन्य श्रद्धालुओं की तरह ही समान्य रास्ते से गई थी। कुछ संगठन राज्य को वार जोन बनाना चाहते हैं।

- राज्य में हो रही हिंसा को देखते हुए राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से इस घटना को लेकर रिपोर्ट मांगी है। साथ ही उन्होंने सभी समुदाय और वर्ग के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है।

- केरल पुलिस ने चंद्रण उन्नीथन की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। चंद्रण उन्नीथन सबरीमाला कर्मा समिति द्वारा बुलाए गए प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे थे।

- राज्य के सीएम ने कहा था कि चंद्रण उन्नीथन की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। उन्होंने बताया था कि चंद्रण की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।

- कई बार पहले भी कुछ महिला संगठनों की महिलाओं ने मंदिर में प्रवेश की कोशिश की थी। लेकिन वह कभी इसमे सफल नहीं हो पाईं।

- सबरीमाला कर्मा समिति की तरफ से बुलाई गए इस हड़ताल के दौरान राज्य में सत्ताधारी सीपीएम के 20 से ज्यादा दफ्तरों पर हमले किए गए। थ्रिसूर में बीजेपी और सोशल डेमोक्रैटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के कार्यकर्ताओं के बीज झड़प हुई जिसमें बीजेपी के तीन कार्यकर्ताओं पर चाकू से हमला हुआ। वहीं बुधवार को विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए 55 वर्षीय चंद्रन उन्नीथन की मौत हो गई। विरोध रैली के दौरान सीपीएम कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनकारियों पर पत्थरबाजी की थी।

वही देर रात एक 46 साल की श्रीलंकाई महिला सबरीमाला मंदिर में दर्शन किए। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला दर्शन के लिए जा रही थी तभी उसकी उम्र को लेकर विवाद शुरू हो गया और कई लोग उसके मंदिर प्रवेश के विरोध में प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद महिला ने पुलिस को अपने मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाए, जिसके बाद मंदिर तक उसे पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई।

बता दें कि ऑपरेशन के जरिए यदि किसी महिला का यूटरस निकाल दिया गया हो तो उसे पीरियड्स नहीं आते हैं। मंदिर की परंपरा के अनुसार ऐसी स्थिति में उसे दर्शन की अनुमति दी जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत