न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिवसेना का तंज - कांग्रेसमुक्त की जगह भाजपामुक्त हो गए कई राज्य

झारखंड में बीजेपी को मिली हार के बाद शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Dec 2019 9:21:00

शिवसेना का तंज - कांग्रेसमुक्त की जगह भाजपामुक्त हो गए कई राज्य

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को झारखंड में जबरदस्त झटका लगा है। राज्य की 81 विधानसभा सीटों में से बीजेपी 25 सीटों पर सिमट गई। पिछली बार 2014 में हुए बीजेपी ने 72 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 37 सीटें पर जीत हासिल की थी। वही हेमंत सोरेन की अगुवाई वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी के महागठबंधन ने ना सिर्फ बीजेपी को हराया बल्कि मुख्यमंत्री रघुवर दास अपनी सीट भी नहीं बचा पाए। मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर ईस्ट से बागी सरयू राय के हाथों चुनाव हार गए। रघुवर दास पिछले 5 बार से इस सीट से चुनाव जीतते आए है लेकिन इस बार उनको हार का सामना करना पड़ा। रघुवर दास को निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय ने 15 हजार से अधिक वोटों से हराया। पिछले चुनाव में उन्होंने 70,157 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी जो उस चुनाव में सबसे बड़ी जीत थी।

झारखंड में बीजेपी को मिली हार के बाद शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है। मंगलवार को मुखपत्र सामना में शिवसेना ने कहा कि भाजपा के हाथ से पहले महाराष्ट्र गया और अब झारखंड भी निकल गया। प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सहित पूरे केंद्रीय मंत्रिमंडल को प्रचार में लगाने के बावजूद भाजपा झारखंड में नहीं जीत पाई। सामना में शिवसेना ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के झारखंड में हुई प्रचार सभाओं के भाषणों को जांचा जाए तो ये साफ है कि वहां सीधे हिंदू-मुसलमान में मतभेद कराने की कोशिश की गई।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन अब मुख्यमंत्री बनेंगे। शिवसेना ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन को बहुमत मिलेगा, ये स्पष्ट हो चुका है। इस गठबंधन में सबसे ज्यादा सीटें झारखंड मुक्ति मोर्चा को मिली हैं। वहीं कांग्रेस ने दो अंकों वाला आंकड़ा छू लिया है। कांग्रेस-राजद के समर्थन से झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनेगी। यह भाजपा के लिए धक्का है।

कांग्रेसमुक्त की जगह भाजपामुक्त हो गए कई राज्य

शिवसेना ने सामना में कहा कि भाजपा के नेता कांग्रेसमुक्त हिंदुस्तान की घोषणा कर रहे थे, लेकिन अब कई राज्य भाजपामुक्त हो गए हैं। मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे बड़े राज्य भाजपा पहले ही गंवा चुकी है। इसके अलवा महाराष्ट्र में कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की शिवसेना के नेतृत्व में सरकार बनी। 2018 में भाजपा 75 प्रतिशत प्रदेशों में सत्तासीन थी, लेकिन अब 30-35 प्रतिशत प्रदेशों में भाजपा की सत्ता है। भाजपा की घुड़दौड़ कई राज्यों में कमजोर पड़ती गई है।

पूर्वोत्तर राज्यों में त्रिपुरा और मिजोरम तक भाजपा के झंडे लहराए लेकिन आज ऐसी स्थिति है कि अगर त्रिपुरा में चुनाव कराए जाएं तो जनता भाजपा की सत्ता उखाड़ फेंकेगी। नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर सबसे ज्यादा हिंसा त्रिपुरा में हुई और भाजपा सरकार उसे रोकने में असफल साबित हुई। है। ऐसा पूरे देश में होता दिखाई दे रहा है।

शिवसेना ने कहा कि झारखंड आदिवासी बहुल राज्य है। आदिवासी समाज ने भाजपा को वोट नहीं दिया। भाजपा एक के बाद एक राज्य गंवाती जा रही है। अब झारखंड भी गवां दिया, ऐसा क्यों? इस पर विचार करने की उनकी मानसिकता नहीं है। जनता को हल्के में लेंगे तो और क्या होगा?

आपको बता दे, झारखंड में चुनाव आयोग के जारी आकंड़ों के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को 30 सीटें, बीजेपी को, 25 सीटें, कांग्रेस को 16 सीटें, झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक को 3 सीटें, आजसु (AJSU) पार्टी को 2 सीटें (2014 में 5 सीटों पर जीत हासिल की थी), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट लेनिनिस्ट लिबरेशन) को 1 सीट, निर्दलीय 2 सीट, राष्ट्रीय जनता दल(RJD)को 1 सीट, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) को 1 सीट मिली है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत