न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रुपये में गिरावट जारी, इतिहास में पहली बार टूटकर पहुंचा 74 के पार, शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 900 अंक टूटा

आरबीआई के ऐलान के बाद अपराह्न् 2.30 बजे के बाद डॉलर के मुकाबले रुपया 74 के स्तर से नीचे लुढ़क गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Oct 2018 3:43:57

रुपये में गिरावट जारी, इतिहास में पहली बार टूटकर पहुंचा 74 के पार, शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 900 अंक टूटा

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा ब्याज दरों को यथावत रखे जाने के बाद शुक्रवार दोपहर बाद अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 74 के स्तर से नीचे लुढ़क गया। आरबीआई के ऐलान के बाद अपराह्न् 2.30 बजे के बाद डॉलर के मुकाबले रुपया 74 के स्तर से नीचे लुढ़क गया। रुपया इतिहास में पहली बार टूटकर 74 प्रति डॉलर के स्तर को पार कर गया।

रिजर्व बैंक ने अपनी मौद्रिक नीति में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया। रिजर्व बैंक की रेपो दर 6.5 प्रतिशत और रिवर्स रेपो दर 6.25 प्रतिशत बरकरार रहेगी। मौद्रिक पॉलिसी रुपये की गिरावट नहीं थाम सकी। शेयर बाजार में बिकवाली से भी रुपये पर दबाव रहा और दिन के कारोबार के दौरान रुपये में करीब 0.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। खबर लिखे जाने तक रुपया 74.23 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले गुरुवार को रुपया 73.58 के स्तर पर बंद हुआ था।

रुपये में 2018 के दौरान अभी तक 13.5 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है और ये इस साल एशिया में सबसे बुरा प्रदर्शन करने वाली मु्द्रा है।

क्या होगा असर

रुपये की गिरावट अगर यूं ही जारी रही तो सरकार पर सबसे पहला दबाव पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर पड़ेगा, क्योंकि इसका सीधा राजनीतिक असर देखने को मिलता है। इस साल कई प्रमुख राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और अगले साल आम चुनाव हैं। ऐसे में सरकार कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगी। सरकार ने कल ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों को थामने के लिए एक्साइज ड्यूटी घटाई है। हालांकि अगर रुपये में गिरावट यूं ही जारी रही तो सरकार को कीमत बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा या उसका घाटा बढ़ेगा।

रुपये की गिरावट का दूसरा नुकसान देश आने वाला आयात और निवेश पर पड़ेगा। जहां आयात महंगा होने से आम लोगों को परेशानी होगी, वहीं विदेशी निवेशकों के देश छोड़कर जाने से आर्थिक परिदृश्य खराब होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि रुपये में कमजोरी का सिलसिल थमने वाला नहीं है। रुपया 75 रुपये प्रति डॉलर के स्तर को तो अल्पावधि में पार करेगा, साथ ही इसके 80 रुपये के स्तर को पार करने की बात भी कही जा रही है। ऐसे में आने वाला समय चुनौतियों से भरा रहने वाला है।

सेंसेक्स 900 अंक टूटा

भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। RBI की पॉलिसी के बाद आई रुपये में तेज गिरावट के चलते सेंसेक्स और निफ्टी 2.5 फीसदी तक टूट गए है। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स फिलहाल 900 अंक की गिरावट के साथ 34300 के स्तर पर आ गया है। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 300 अंक टूटकर 10,302 के स्तर पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत