न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'सरदार पटेल की स्मृति में प्रतिमा बनना भारतीयों के लिए गौरव की बात, इस पर न करें राजनीति' : RSS

प्रतिमा के अनावरण के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने बुधवार को कहा कि सरदार पटेल की स्मृति में प्रतिमा बनना भारतीयों के लिए गौरव की बात है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 31 Oct 2018 5:28:03

'सरदार पटेल की स्मृति में प्रतिमा बनना भारतीयों के लिए गौरव की बात, इस पर न करें राजनीति' : RSS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Narendra Modi ने दुनिया की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी Staute Of Unity' को देश को समर्पित कर दिया है। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल Sardar Vallabhbhai Patel की इस प्रतिमा का अनावरण उनकी 143वीं जयंती पर किया गया। प्रतिमा के अनावरण के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने बुधवार को कहा कि सरदार पटेल की स्मृति में प्रतिमा बनना भारतीयों के लिए गौरव की बात है और इस विषय पर राजनीति से उपर उठकर राष्ट्रहित में सबको साथ आना चाहिए । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहसरकार्यवाह डॉ। मनमोहन वैद्य ने अपने बयान में कहा कि भारत को एक करने में सरदार पटेल की बहुत अहम भूमिका रही है और इसलिए उनका योगदान बहुत महत्वपूर्ण है।

वैद्य ने कहा, ‘उनकी स्मृति में वहाँ प्रतिमा बनना सारे भारतीयों के लिए गौरव की बात है। आज हम उनकी स्मृति को अभिवादन करते हैं। इस विषय को लेकर राजनीति न करें। कभी-कभी राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में सबको साथ आना चाहिए।’

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने मंगलवार को कहा था कि सरदार वल्लभभाई पटेल को ‘असली श्रद्धांजलि’ यह होगी कि आरएसएस पर पाबंदी के उनके आदेश को गुजरात में ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ के पास लगा दिया जाए। इसमें आरएसएस पर पाबंदी लगाने का उनका आदेश तथा पटेल और गुरू गोलवलकर के बीच हुआ पत्राचार उत्कीर्ण हो।

rss,statue of unity,sardar patel,narendra modi,bjp,congress

'पटेल प्रधानमंत्री होते तो, पाक के पास नहीं होता कश्मीर का एक-तिहाई हिस्सा' : शिवराज सिंह

सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को कभी सम्मान नहीं दिया। जिसने इस देश को एक सूत्र में पिरोया, कांग्रेस उसे ही भूल गई। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने आज सरदार पटेल की भव्य प्रतिमा को राष्ट्र को समर्पित किया। यह पटेल को दी गई सच्ची श्रद्धांजलि है।

सीएम चौहान ने कहा कि अगर उस समय सरदार पटेल न होते तो, देश को एक सूत्र में नहीं पिरोया जा सकता था। अगर कश्मीर जवाहरलाल नेहरू की जगह सरदार पटेल के हाथ में होता तो, पाकिस्तान के पास इसका एक-तिहाई हिस्सा नहीं होता। यह भारत का दुर्भाग्य है कि सरदार पटेल इस देश के प्रधानमंत्री नहीं बने। कांग्रेस ने पटेल के साथ क्या किया है, उसे दोबारा कहने की जरुरत नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत