Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : शॉर्ट सर्किट से कमरे में लगी आग, जिंदा जलकर हुई युवक की मौत

अप्रिय घटना घटित हुई जिसमें शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी और इसमें युवक की मौत हो गई। परिजनों की प्राथमिक रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मर्ग में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 18 Nov 2020 4:55:13

राजस्थान : शॉर्ट सर्किट से कमरे में लगी आग, जिंदा जलकर हुई युवक की मौत

आज सुबह-सुबह डीडवाना नगर के दोजराज गणेश मंदिर के पास अप्रिय घटना घटित हुई जिसमें शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी और इसमें युवक की मौत हो गई। परिजनों की प्राथमिक रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मर्ग में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर के दोजराज गणेश मंदिर के पास रामनगर में एक मकान में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई।

दुर्घटना में मकान में रह रहे विजय कुमार मीणा पुत्र भंवरलाल उम्र करीब 30 वर्ष की मौत हो गई। इस दुर्घटना में कक्ष में रखा सामान जलकर राख हो गया। मंगलवार सुबह हुई घटना के बाद यह सूचना पूरे शहर में फैल गई। पूर्ण रूप से जले हुए व्यक्ति को बांगड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
news,latest news,news in hindi,fire incident news,rajasthan,nagaur प्रात: करीब 5:30 बजे मृतक की पत्नी रूम से निकलकर घर के नीचे की दिशा में बाथरूम में गई हुई थी, इस दौरान आग लग गई। हालांकि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। सीआई नरेन्द्र जाखड़ मय जाप्ता घटना स्थल पर पहुंचे। हालांकि पुलिस मामले की जांच भी कर रही है कि आखिर यह घटना घटित कैसे हुई।

प्रारम्भिक तौर पर मर्ग में मामला दर्ज किया गया है। मृतक पहले राधेय होटल चलाता था और वर्तमान में एक किराणा की दुकान चला रहा था। मृतक का भाई राधेश्याम बीएलओ है। मृतक के दो बच्चे भी है। एफएसएल टीम भी पहुंची। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार : सीआई

सीआई नरेंद्र जाखड़ ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मृतक के पिता की ओर से मर्ग में मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल शॉर्ट सर्किट लगने से आग लगने के बाद अंदर हुए धुंए के कारण घुटन से मौत हो गई और आग की लपटों में पूरी तरह झुलस गया। परिवार की ओर से किसी पर कोई संदेह नहीं किया गया है, फिर भी जांच जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका