रोहित शर्मा की फिटनेस पर BCCI रख रही नजर, जा सकते हैं ऑस्ट्रेलिया दौरे पर

By: Ankur Mon, 09 Nov 2020 11:22:20

रोहित शर्मा की फिटनेस पर BCCI रख रही नजर, जा सकते हैं ऑस्ट्रेलिया दौरे पर

10 नवम्बर को आईपीएल का फाइनल हो जाएगा और इसके बाद 11 नवंबर को भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर निकल जाएंगे। हिटमैन रोहित शर्मा को चोटिल होने के चलते टीम में शामिल नहीं किया गया था लेकिन रोहित शर्मा की फिटनेस पर BCCI लगातार नजर बनाए हुए हैं और रोहित को भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भेज सकती है। मुंबई इंडियंस के लिए मैदान पर उतरने के बाद रोहित की फिटनेस को लेकर बीसीसीआई की उम्मीद बढ़ गई है। सीमित ओवरों में भारत का यह उप-कप्तान टीम के बाकी सदस्यों के साथ 11 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए चार्टर्ड फ्लाइट में सवार हो सकता है।

सूत्र ने कहा, ‘इस संबंध में जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। यह सही होगा कि रोहित टीम के साथ रहे और फिजियो नितिन पटेल और ट्रेनर निक वेब की देख-रेख में अपनी स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग पर काम करें। अगर जरूरत हुई तो 27 नवंबर से शुरू होने वाली एकदिवसीय शृंखला से रोहित को टीम से बाहर रखा जा सकता है और वह टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से वापसी कर सकते हैं। वह टेस्ट सीरीज तक पूरी फिटनेस हासिल कर सकते हैं।

ये भी पढ़े :

# IPL 2020 : पांड्या बंधुओं से रिश्ते पर पोलार्ड ने कह डाली यह बड़ी बात

# IPL 2020 : जानें विजेता और अन्य टीम को मिलेगी कितनी इनामी राशि

# IPL 2020 : हिटमैन रोहित शर्मा को पछाड़ धवन ने दिखाई अपनी 'गब्बरगिरी'

# IPL 2020 : रबाडा इतिहास रचने के करीब, घातक गेंदबाजी ने तोड़ा मोर्कल का रिकॉर्ड

# IPL 2020 : हार के बाद बोले वार्नर 'वे टूर्नामेंट जीतने के हकदार नहीं थे', तीसरा स्थान टीम के लिए गर्व की बात

# IPL 2020 : हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली के इन 4 खिलाडियों का प्रदर्शन रहा बेहतरीन

# IPL 2020 : हैदराबाद को हराकर दिल्ली पहली बार पहुंची फाइनल में, स्टोइनिस बने मेन ऑफ़ द मैच

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com