न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : फिल्मों में हीरो बनने के लिए दिखाता झूठी शान, बड़ी चोरी कर भाग जाता मुंबई

लॉकअप का दरवाजा तोड़ फरार हो चुका यह शातिर फिल्मों में हीरो बनने के लिए चोरियां करता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 01 Jan 2021 1:10:45

जोधपुर : फिल्मों में हीरो बनने के लिए दिखाता झूठी शान, बड़ी चोरी कर भाग जाता मुंबई

पुलिस ने गुरुवार को शहर में कुछ दिन पूर्व हुई चोरी के एक मामले में शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। कोर्ट परिसर में स्थित लॉकअप का दरवाजा तोड़ फरार हो चुका यह शातिर फिल्मों में हीरो बनने के लिए चोरियां करता है। यहां चोरी कर मुंबई जाकर फिल्मों में काम की तलाश करता है। इसके खिलाफ दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हो रखे है।

पुलिस ने बताया कि रातानाडा थाना क्षेत्र के सुभाष चौक में कुछ दिन पूर्व अंकित सोनी के मकान में चोरी हो गई थी। इसमें बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात व नकदी की चोरी हुई थी। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने गहनता से जांच की तो चोर की मोहित कंसारा के रूप में पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने इसकी तलाशी का अभियान चलाया और आज उसे पकड़ कर ले आई। पूछताछ में उसने कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर किए। मोहित ने बताया कि अंकित सोनी के यहां से चोरी किए गए जेवरात को उसने हिंडौन सिटी में किसी को बेच दिया।

मोहित ने बताया कि वह कई बरस से ऐसा कर रहा है। 2015 में सबसे पहले अपने पड़ोसी के यहां करीब तीस लाख रुपए की चोरी कर फिल्म में हीरो बनने की चाह लिए मुंबई पहुंच गया। मुंबई में उसने अपना नाम बदल कर राज सिंघानिया रख लिया। साथ ही लोगों से यही कहता कि मेरे पिता दुबई में नामी डॉक्टर है। मुंबई में शाही जीवन जीने के दौरान पैसे समाप्त होने पर वह जोधपुर आता और कुछ दिन में किसी मकान में बड़ा हाथ मार फरार हो जाता।

इस तरह उसने दो दर्जन से अधिक चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। दो वर्ष पूर्व जेल से पेशी पर कोर्ट लाए जाने पर यह नकबजन कोर्ट परिसर में बने लॉक अप रूम का दरवाजा तोड़ कर भाग निकला था। उससे अभी गहन पूछताछ की जा रही है। इससे कई नए राज खुलने की संभावना है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार

ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर

15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता

बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें

दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती