न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़ी चिंता: स्कूल खुलने से बढ़ा कोरोना का खतरा, 4 में से 3 बच्चों में नहीं दिखते लक्षण

रिपोर्ट में कहा गया है कि स्कूल खुलने के बाद से कई जगहों पर टीचर्स और स्‍टूडेंट्स के कोविड पॉजिटिव (Corona Positive) पाए जाने की खबरें आई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Nov 2020 12:38:08

बड़ी चिंता: स्कूल खुलने से बढ़ा कोरोना का खतरा, 4 में से 3 बच्चों में नहीं दिखते लक्षण

देश में कोरोना (Corona) के मामले भले ही कम दिखाई दे रहे हों लेकन देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों ने केंद्र सरकार और डॉक्टरों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में सबसे बड़ी चिंता है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आखिर बच्चों को स्कूल कैसे भेजा जाए। पिछले कई दिनों से जारी विवाद के बीच ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) की ताजा रिपोर्ट ने हर किसी की चिंता बड़ा दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्कूल खुलने के बाद से कई जगहों पर टीचर्स और स्‍टूडेंट्स के कोविड पॉजिटिव (Corona Positive) पाए जाने की खबरें आई हैं। बता दें कि गृह मंत्रालय की ओर से जारी गाडइलाइन के बाद से देश में करीब 10 राज्यों में स्कूल खोल दिए गए हैं। इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश जैसी बड़ी आबादी वाले राज्य भी शामिल हैं।

एम्स की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक सभी पॉजिटिव मरीजों में से 40% एसिम्‍प्‍टोमेटिक थे। जबकि इन मरीजों में 73.5% बच्चें 12 साल से कम उम्र के थे। इस तरह के बच्चों में कोरोना का संक्रमण तो होता है लेकिन वो दिखाई नहीं देता है। ऐसे में ये पता लगाना बेहद मुश्किल हो जाता है कि कौन सा बच्चा कोरोना पॉजिटिव है और कौन सा नहीं। एम्स की रिपोर्ट के मुताबिक हर 4 में से 3 कोरोना संक्रमित बच्चों में कोई लक्षण नहीं दिखाई दिए जो दूसरे बच्चों के लिए काफी खतरनाक हैं। ये बच्चे बहुत की आसानी से किसी दूसरे बच्चे को संक्रमित कर सकते हैं।

बता दें कि आंध्र प्रदेश में इस महीने 9वीं-10वीं के स्‍कूल खोले गए थे। यहां पर स्कूल खुलने के तीसरे दिन ही 262 स्‍टूडेंट्स और 160 टीचर्स कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इस पूरे मामले में स्कूल शिक्षा आयुक्त वी चिन्ना वीरभद्दू ने कहा, ये कहना कि स्कूल जाने की वजह से छात्र और शिक्षक कोरोना संक्रमित हुए ये गलत है। हरियाणा और फरीदाबाद में कई शिक्षक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

आपको बता दे, देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 84 लाख के पार हो गया है। अब तक 84 लाख 11 हजार 34 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5 लाख 19 हजार 508 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 77 लाख 64 हजार 763 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 1 लाख 25 हजार 29 मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में अब तक 11.40 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार और तमिलनाडु में 1-1 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। देश में हर 10 लाख की आबादी में टेस्टिंग का आंकड़ा भी बढ़कर 81 हजार 883 हो गया है। अच्छी बात है कि देश में अब 25 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां इतनी ही आबादी में इससे भी ज्यादा लोगों की जांच हो रही है। इनमें 3 राज्य ऐसे हैं जहां हर 10 लाख की आबादी में दो लाख से ज्यादा, 11 राज्यों में 1 लाख से ज्यादा और 11 राज्यों में 81 हजार 883 से एक लाख तक टेस्टिंग हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर