न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऋषि कपूर को पड़ा पेड़ काटना भारी

Posts by : Pranjal | Updated on: Thu, 20 Apr 2017 1:45:24

ऋषि कपूर को पड़ा पेड़ काटना भारी

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर उर्फ़ चिंटू जी को एक पेड़ काटना भारी पड़ गया है। मुंबई की महानगरपालिका बीएमसी ने एक्‍टर ऋषि कपूर को एक बरगद के पेड़ की जरूरत से ज्‍यादा शाखाएं काटने के लिए नोटिस भेजा है। बरगद का यह पेड़ ब्रांदा के पाली हिल्स स्थित उनके कृष्णा राज बंगले के भीतर लगा था, जिसके लिए उन्‍हें नोटिस मिला है। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह कपूर को नगर निगम की इकाई ने पेड़ की छह शाखाएं काटने की अनुमति दी थी। ऋषि कपूर को अपने घर में कंस्‍ट्रक्‍शन करना था जिसमें इस पेड़ के चलते परेशानी आ रही थी। इसी को देखते हुए उन्‍हें 6 शाखाएं काटने की इजाजत दी गई थी। हालांकि, अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पेड़ की अतिरिक्त शाखाएं काट दी गयी हैं। उन्होंने बताया कि शाखाओं की छंटनी नहीं की गयी बल्कि इसे काट दिया गया।

rishi kapoor,bmc,banyan tree,krishna raj bunglow,axing extra branches

जानकारी के अनुसार ऋषि कपूर को इसके लिए बुधवार को नोटिस जारी किया गया है। भाषा की रिपोर्ट के अनुसार ऋषि कपूर को यह बताने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जाए। अधिकारी ने भाषा को बताया कि महाराष्ट्र (शहरी इलाके) पेड़ों की सुरक्षा एवं संरक्षण कानून और अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 155 के तहत मामला दर्ज कराने के लिए बीएमसी एक पुलिस शिकायत दर्ज कराएगी।

इस नोटिस पर जब ऋषि कपूर से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्‍होंने बताया कि वह ठेकेदार से बात करेंगे जो भूखंड पर निर्माण कार्य का काम देख रहा है। उन्होंने कहा, `पेड़ को उखाड़ा नहीं गया है। मैं इस बात की जांच करूंगा कि क्या ठेकेदार ने गलती की है.` बता दें कि ऋषि कपूर अपनी मां कृष्‍णा राज कपूर और पत्‍नी नीतू सिंह के साथ पाली हिल के इस बंगले में रहते हैं जबकि उनके बेटे रणबीर कपूर पास के ही एक दूसरे अपार्टमेंट में रहते हैं।

ऋषि कपूर आखिरी बार साल 2016 में फिल्‍म `कपूर ऐंड सन्‍स` में नजर आ चुके हैं और वह जल्‍द ही नंदिता दास द्वारा निर्देशित `मंटो` में नजर आने वाले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस से बैन करने का किया ऐलान, बोले- और भी हो सकते हैं नाम
ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस से बैन करने का किया ऐलान, बोले- और भी हो सकते हैं नाम
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर