न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिया ने NCB के सामने कबूला, सुशांत के साथ लेती थीं नशे की ​सिगरेट

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स एंगल पर एनसीबी की जांच लगातार जारी है। इस बीच रिया चक्रवर्ती से जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 Sep 2020 11:13:19

रिया ने NCB के सामने कबूला, सुशांत के साथ लेती थीं नशे की ​सिगरेट

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स एंगल पर एनसीबी की जांच लगातार जारी है। इस बीच रिया चक्रवर्ती से जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ है। रिया चक्रवर्ती ने ये कबूल किया है कि वह नशे की सिगरेट पिया करती थीं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सवालों का जवाब देते हुए रिया ने कहा कि वो BUD यानी गाजें से भरी सिगरेट का इस्तेमाल करती थीं। हालांकि रिया ने ये भी कहा कि वह ये सिगरेट अकेले नहीं पीती थीं, उनके साथ सुशांत भी नशे की सिगरेट पिया करते थे। रिया चक्रवर्ती के घर से जो इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस बरामद की गई थीं, उन्होंने कई बड़े राज खोले हैं। रिया के घर से एनसीबी की टीम ने मोबाइल फोन, लैपटॉप और टैब बरामद किया गया था, जिसकी फॉरेंसिक जांच की गई।

जांच के मुताबिक, साल 2017-2018-2019 में रिया की ड्रग्स मंडली काफी ज्यादा एक्टिव थी। जांच एजेंसियों के हाथ रिया के घर से बरामद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में ड्रग्स मंडली से जुड़े फोटो, वीडियो, व्हाट्सएप चैट्स, SMS बरामद हुए हैं। इस पूरी जांच में बॉलीवुड के कई बड़े चेहरे भी सामने आए हैं। रिया के घर से बरामद गैजेट्स में जो फिल्मी चेहरे सामने आए हैं वो सब अब NCB की रडार में आ गए हैं। देखना होगा क्या NCB उनसे रिया ड्रग्स कनेक्शन पर सवाल करेगी और आने वाले समय में समन जारी करेगी। सूत्रों के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत के ड्रग्स कनेक्शन के मामले में बहुत जल्द एक बड़ी गिरफ्तारी हो सकती है।

इस केस में अब NCB की टीम बहुत जल्द सुशांत सिंह राजपूत के नौकर नीरज को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुला सकती है। नीरज के खिलाफ ड्रग्स मामले में अहम गवाही सैमुअल मिरांडा, रिया चक्रवर्ती और शोविक चक्रवर्ती ने दी है। सुशांत की मौत के मामले में अब श्रुति मोदी को भी NCB समन कर सकती है। रिया ने पूछताछ में बताया की सुशांत साल 2016 से ड्रग्स ले रहे थे।

बता दें कि सोमवार को एनसीबी की टीम ने रिया से कई सवाल किए लेकिन कई सवालों का जवाब रिया नहीं दे पाईं। जैसे रिया से पूछा गया की आपके घर ड्रग्स आती थी। क्या सुशांत, रिया के घर यूरोप टूर से लौटने के बाद रुके थे। वहां भी ड्रग्स की खेप आई थी।सुशांत मुंबई की जिस होटल में रुकते थे वहां भी ड्रग्स की सप्लाई होती थी। ड्रग्स खरीदने के लिए सुशांत के पैसे का इस्तेमाल होता था। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक रिया ने पूछताछ में करीब 80% सवालों और आरोपों को कबूल किया है। रिया ने जिन सवालों के जवाब पर चुप्पी साधी हुई है, एनसीबी की टीम उसे रिया की गलती मान रही है। NDPS एक्ट में अगर कोई सवालों के जवाब नहीं देता तो उसे स्वीकार माना जाता है।

आपको बता दे, पूछताछ के लिए रिया चक्रवर्ती एनसीबी दफ्तर पहुंच चुकी हैं। रिया से आज ड्रग्स मामले में दिल्ली से आई SIT की टीम करेगी पूछताछ। रिया से आज शोविक और मिरांडा के सामने बैठाकर पूछताछ हो सकती है। आज भी रिया पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?