न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गणतंत्र दिवस : दिल्ली-NCR में आज 12 बजे तक 4 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद, कई मार्गों पर रूट रहेगा डायवर्ट

पूरे देश में आज 71वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर दिल्ली में राजपथ पर विशेष समारोह का आयोजन होगा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 26 Jan 2020 8:55:10

गणतंत्र दिवस : दिल्ली-NCR में आज 12 बजे तक 4 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद, कई मार्गों पर रूट रहेगा डायवर्ट

पूरे देश में आज 71वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर दिल्ली में राजपथ पर विशेष समारोह का आयोजन होगा। इस सामारोह में देश की बढ़ती हुई सैन्य शक्ति, बहुमूल्य सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक-आर्थिक प्रगति का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान राजपथ पर लंबी-लंबी झाकियां, परेड और आकाश में करतब दिखाते वायुसेना के विमान रोमांच से भर देते हैं। इस साल गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोलसोनारो हैं। आपको बता दे, इस बार दशकों पुरानी परंपरा को बदलते हुए गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत इंडिया गेट से न होकर विजय चौक से होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गणतंत्र दिवस परेड समारोह की शुरुआत में राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। यह पहली बार होगा जब प्रधानमंत्री अमर जवान ज्योति के बजाय राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत 9:50 बजे होगी। विजय चौक से परेड शुरू होकर राजपथ, सी-हेक्सॉगन, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग होते हुए लाल किले की ओर बढ़ेगी।

गणतंत्र दिवस 2020,republic day 2020 traffic updates,republic day 2020 traffic advisory,republic day 2020,metro news,delhi news,news

दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम और सुरक्षा के लिहाज से यातायात में थोड़ा परिवर्तन किया गया है। मेट्रो और सड़क परिवहन प्रभावित रहेगा। तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन पर सुबह 10:30 बजे से 12:00 बजे तक अस्थाई रूप से आवाजाही रुकी रहेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में एक एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी के अनुसार, राजपथ पर रफी मार्ग, जनपथ और मानसिंह रोड पर परेड खत्म होने तक किसी भी तरह के ट्रैफिक को अनुमति नहीं दी जाएगी। इंडिया गेट के आसपास सी-हेक्सागन परेड होने तक बंद रहेगी। इसके अलावा- तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष रोड पर परेड के होने तक ट्रैफिक बंद रहेगा।

पुलिस ने इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है। गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के कारण नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर के लिए रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, आईपी फ्लाईओवर, राजघाट जाने वाली सड़क का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। साथ ही मदरसा से लोधी रोड टी-पॉइन्ट, ऑरोबिंदो मार्ग, एम्स चौक, रिंग रोड, धौलाकुआं, वंदे मातरम मार्ग, शंकर रोड, पार्क स्ट्रीट या मंदिर मार्ग का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

गणतंत्र दिवस 2020,republic day 2020 traffic updates,republic day 2020 traffic advisory,republic day 2020,metro news,delhi news,news

26 जनवरी को परेड के दौरान सुरक्षा कारणों से कई मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री बंद रहेगी।

- यलो लाइन और वॉयलेट लाइन पर रविवार को मेट्र्रो सेवाओं के शेड्यूल में कुछ बदलाव किया जाएगा।

- केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशन पर रविवार को दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे। केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर ट्रेनें रुकेंगी और लोग येलो और वॉयलेट लाइन के बीच इंटरचेंज कर सकेंगे, लेकिन स्टेशन के अंदर-बाहर कोई नहीं आ-जा सकेगा।

- पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग स्टेशन पर सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे तक एंट्री-एग्जिट नहीं होंगे। तीन मेट्रो स्टेशनों पर ट्रेनों को रोका ही नहीं जाएगा। तीन स्टेशनों पर दोपहर 12 बजे तक ट्रेनें नहीं रुकेंगी।

- गणतंत्र दिवस पर कड़ी सुरक्षा के बीच वॉयलेट लाइन मेट्रो स्टेशन तो दिनभर खुला रहेगा लेकिन चार स्टेशनों आईटीओ, दिल्ली गेट, जामा मस्जिद और लाल किला के कुछ गेट दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे। परेड देखने जाने वालों की सुविधा के लिए मेट्रो फेज-3 के सभी कॉरिडोर्स पर मेट्रो सुबह 6 बजे ही चलने लगेगी।

- आईटीओ स्टेशन का गेट नंबर 3, 4 और 6, दिल्ली गेट स्टेशन का गेट नंबर 1, 4 और 5, लाल किला मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 4 और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 3 और 4 इस दौरान पूरी तरह से बंद रहेगा। इन स्टेशनों पर बने अन्य गेट से यात्री मेट्रो स्टेशन के अंदर प्रवेश कर सकेंगे।

बता दे, गणतंत्र दिवस की वजह से आज दिल्ली जाना मुश्किल हो सकता है। बॉर्डर पर शनिवार रात 11 बजे से खड़े भारी वाहनों को दोपहर बाद एंट्री मिलेगी। कालिंदी कुंज मार्ग बंद होने की वजह से सुबह के वक्त डीएनडी पर दबाव ज्यादा होगा। हल्के वाहनों की कड़ी जांच के बाद एंट्री होने से भी स्थिति जाम वाली हो सकती है। चिल्ला बॉर्डर पर भी ऐसे ही हालात हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर