मिर्जापुर : फिर देखने को मिली बर्बरता, कमरे में बंद कर किशोरी से दुष्कर्म

By: Ankur Fri, 18 Dec 2020 6:44:20

मिर्जापुर : फिर देखने को मिली बर्बरता, कमरे में बंद कर किशोरी से दुष्कर्म

उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर में फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। यहां गांव में बुधवार की देर शाम सामान लेने गई 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। गुरुवार की सुबह किशोरी किसी तरह घर पहुंची। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया।

क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के पिता काम करने गांव से बाहर गए थे। मां मायके गई थी। किशोरी के दादा घर पर थे। बुधवार शाम लगभग सात बजे किशोरी गांव में ही दुकान पर समान लेने गई थी, लेकिन लौट कर घर नहीं पहुंची। देर रात काम से लौटने के बाद पिता ने उसकी खोजबीन शुरू की।

सुबह किशोरी घर पहुंची और परिजनों को बताया कि दुकान से वापस आते समय रास्ते में एक युवक ने उसे घर में बुलाकर कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया। सुबह होने पर वह किसी तरह वहां से भागी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष माधव सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com