न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रांची में ऑनर किलिंग, पुलिस ने ढाई महीने बाद जमीन खोदकर नाबालिग छात्रा के शव को निकाला बाहर

रांची के रातू प्रखंड के बानापीड़ी में पुलिस ने ढाई महीने पहले दफनाये गये नाबालिग के शव को जमीन खोदकर निकाला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Nov 2020 7:48:06

रांची में ऑनर किलिंग,  पुलिस ने ढाई महीने बाद जमीन खोदकर नाबालिग छात्रा के शव को निकाला बाहर

झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Ranchi) में ऑनर किलिंग (Honor Killing) का मामला सामने आया है। रांची के रातू प्रखंड के बानापीड़ी में पुलिस ने ढाई महीने पहले दफनाये गये नाबालिग के शव को जमीन खोदकर निकाला। बच्ची अपने मामा के घर रहकर पड़ती थी, जहां बीते 30 अगस्त को संदेहास्पद स्थिति में घर में उसकी लाश मिली थी। ढाई महीने बाद जब इसका पता पुलिस को चला, तो कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव को जमीन खोदकर बाहर निकाला। आगे मामले की छानबीन चल रही है।

पुलिस के मुताबिक बीते 30 अगस्त को नगड़ी थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्रा अपने नाना के घर में संदेहास्पद स्थिति में मृत पाई गई थी। मामले की जानकारी पर पिता वहां पहुंचे और शव को नगड़ी से उठाकर रातू प्रखंड के बानापीड़ी में बिना पुलिस को सूचित किये दफना दिया।

लेकिन अब ढाई महीने बाद जब नगड़ी पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो ठाकुरगाव थाना के सहयोग से नाबालिग के शव को कब्र से बाहर निकाला गया। घटना के बारे में जो जानकारी मिली उसके मुताबिक नाबालिग छात्रा मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। यहीं गांव के एक युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग हो गया। जिसको लेकर घर में कई बार विवाद भी हुआ। इसके बाद भी नाबालिग को उस युवक के साथ देखा गया। तब बच्ची को जोर का डांट फटकार लगाई गई। परिजनों का कहना है कि उसी डांट फटकार के बाद नाबालिग ने आत्महत्या कर ली। जिसके बाद परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचित किये उसके शव को दफना दिया। परिवारवालों के मुताबिक ये मामला आत्महत्या की है, लेकिन पुलिस इसे ऑनर किलिंग से जोड़कर देख रही है। इसी एंगल से जांच भी की जा रही है। पुलिस को ये शक है कि जब बच्ची ने आत्महत्या (Suicide) की थी तो पुलिस को सूचित क्यों नहीं किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत