न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आज़म खान के खिलाफ कार्रवाई, भाजपा ने कहा - ऐसी सजा मिलें जो मिसाल बन सके, टीएमसी, कांग्रेस और टीआरएस का समर्थन

लोकसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आज़म खान के खिलाफ कार्रवाई के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Jul 2019 3:21:20

आज़म खान के खिलाफ कार्रवाई, भाजपा ने कहा - ऐसी सजा मिलें जो मिसाल बन सके, टीएमसी, कांग्रेस और टीआरएस का समर्थन

लोकसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आज़म खान के खिलाफ कार्रवाई के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हो गया है। उनके खिलाफ एक्शन लेने के लिए स्पीकर को अधिकार दे दिया गया है। आजम खान के विवादित बयान पर लोकसभा में गुरुवार को भी हंगामा हुआ। कुछ एक दलों को छोड़कर पार्टी लाइन से ऊपर उठते हुए नेताओं ने आजम खान पर कार्रवाई की मांग की। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आजम के बयान को अभद्र बताते हुए कहा कि सपा नेता या तो सदन में माफी मांगे या उन्हें निलंबित किया जाए। लोकसभा में भाजपा के नेताओं ने आजम के बयान पर नाराजगी जाहिर की और स्पीकर से अपील की कि वह खान को ऐसी सजा दें जो मिसाल बन सके। खान पर कार्रवाई की मांग का टीएमसी और बाद में कांग्रेस ने भी समर्थन किया। भाजपा के अलावा टीएमसी, कांग्रेस और टीआरएस ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई के लिए वे स्पीकर को अधिकृत करते हैं। लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा है कि वह सभी दलों के नेताओं से बात करने के बाद खान पर कार्रवाई का फैसला करेंगे।

बता दें कि गुरुवार को लोकसभा में तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान रामपुर से एसपी सांसद आज़म खान ने सभापति की कुर्सी पर बैठी रमा देवी पर निजी और विवादास्‍पद टिप्‍पणी की थी। आजम खान ने स्पीकर की चेयर पर बैठीं भाजपा सांसद रमा देवी को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा कि आप मुझे इतनी अच्छी लगती हैं कि मेरा मन करता है आपकी आंखों में आंखें डाले रहूं। इसे लेकर संसद में काफी हंगामा हुआ था। हालांकि हंगामे के बाद आज़म खान लोकसभा की कार्यवाही छोड़कर बीच में ही चले गए थे।

स्मृति ईरानी-इस्तीफे का ड्रामा कर रहे थे

आज लोकसभा में बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि ऐसे बयान के लिए आज़म खान को हर हाल में माफी मांगनी होगी। उन्होंने कहा कि ये ऐसी जगह नहीं है जहां किसी औरत की आंखों में झांका जाए'। ईरानी के मुताबिक आज़म खान इस्तीफे का ड्रामा कर रहे थे।

स्मृति ईरानी ने आगे कहा, ''मेरे 7 साल के संसदीय कार्यकाल में किसी पुरुष ने इस तरह की हिमाकत नहीं की, ये सदन महिला से जुड़ा नहीं है बल्कि पूरे समाज से जुड़ा है। महिला किसी भी पक्ष की हो, मामला इस सदन के विशेषाधिकार का है और किसी को महिला के अपमान का हक नहीं है।''

क्या कहा रमा देवी ने...

इससे पहले बीजेपी सांसद रमा देवी ने आजम खान द्वारा उनके ऊपर की गई विवादास्‍पद टिप्‍पणी को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा, 'आजम खान ने कभी महिलाओं की इज्जत नहीं की, हमें पता है उन्होंने जया प्रदा को लेकर क्या कहा था। उनको लोकसभा में रहने का कोई हक नहीं है। मैं स्पीकर से आजम को बाहर करने की मांग करूंगी। आजम खान को माफी मांगनी चाहिए।'

क्या कहा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर भाजपा नेताओं ने आजम खान के बयान का मुद्दा उठाते हुए उन पर कार्रवाई करने की मांग की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'महिला से जुड़े मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। हमें एकजुट होने की जरूरत है। कार्रवाई करने में इतनी हिचकिचाहट और किंतु-परंतु क्यों हैं?' वित्त मंत्री ने कहा कि सभी ने एक सुर में आजम खान के बयान की निंदा की है, इसे देखकर उन्हें अच्छा महसूस हुआ। उन्होंने कहा, 'हम खान पर कार्रवाई करते हुए स्पीकर को देखना चाहते हैं।'

कांग्रेस ने कही ये बात

लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी महिलाओं के अनादर के खिलाफ रही है लेकिन यह भी सच है कि एक समय इसी संसद में सोनिया गांधी को 'इटली की कठपुतली' कहा गया।' रंजन के इस बयान का भाजपा सदस्यों ने विरोध किया।

क्या कहा मिमी चक्रवर्ती ने

मिमी चक्रवर्ती ने कहा, 'संसद में कोई भी खड़ा होकर एक महिला से यह नहीं कह सकता कि मेरी आंखों में देखकर बात करो। स्पीकर महोदय, आज लोकसभा की सभी महिलाएं आप से कार्रवाई की उम्मीद कर रही हैं।' केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि गुरुवार को लोकसभा में जो कुछ हुआ उसे पूरे देश ने देखा। ईरानी ने कहा कि इसे केवल महिलाओं से जोड़कर न देखा जाए। अमेठी से सांसद ने कहा, 'मैं सभी से एक आवाज में बोलने की अपील करती हूं। आप एक महिला से बदसलूकी नहीं कर सकते।'

अखिलेश यादव ने किया बचाव

अखिलेश यादव ने आजम खान का बचाव करते हुए कहा था कि उनकी भाषा और भावना कोई गलत नहीं थी। अखिलेश के ये बोलते ही सत्ता पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर अखिलेश यादव ने सत्ता पक्ष के नेताओं को बदतमीज तक कह दिया। इस बात से नाराज लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने अखिलेश यादव को सदन में माफी मांगने को कहा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका