न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने सुनाई कविता, मोदी-राहुल-सोनिया ने जमकर लगाए ठहाके

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की कविता सुनकर सदन में मौजूद सभी ठहाके लगाने लगाने लगे। ठहाके लगाने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत सदन में बैठा हर सदस्य शामिल था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Jun 2019 1:44:19

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने सुनाई कविता, मोदी-राहुल-सोनिया ने जमकर लगाए ठहाके

संसद में 17वीं लोकसभा की कार्यवाही चल रही है। लोकसभा में बुधवार को सांसदों ने सदन के स्पीकर के तौर पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के कोटा से सांसद ओम बिरला (Om Birla) को चुना। ओम बिरला (Om Birla) आज सर्वसम्मति से लोकसभा के स्पीकर बन गए हैं। लेकिन इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की कविता सुनकर सदन में मौजूद सभी ठहाके लगाने लगाने लगे। ठहाके लगाने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत सदन में बैठा हर सदस्य शामिल था।

ramdas athawale,speech,lok sabha,narendra modi,rahul,sonia gandhi,laugh,om birla,om birla lok sabha speaker,news,news in hindi

अपने संबोधन में रामदास अठावले ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि राहुल जी ने बहुत कोशिश की, लेकिन लोकतंत्र में लोग जो चाहते हैं उनकी सरकार बनती है। जब आपकी सत्ता थी, तो मैं आपके साथ था लेकिन अब आपकी सत्ता नहीं है। चुनाव से पहले कांग्रेस वाले बोल रहे थे कि इधर आओ, लेकिन मैंने हवा का रुख देखा था कि हवा मोदी के साथ है। बता दे, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का आज 49वां जन्मदिन हैं। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का जन्म 1970 में आज ही के दिन हुआ था। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को उनके शुभचिंतक, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राहुल गांधी को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ''राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। भगवान उन्हें लंबी जिंदगी और अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करे।''

वही अपनी बात को जारी रखते हुए केंद्रीय मंत्री अठावले बोले कि बिल पास करने के लिए विपक्ष की जरूरत है। हमारी सरकार 5 साल तक चलेगी, पांच साल होने के बाद भी पांच साल चलेगी और चलती ही रहेगी। हम अच्छा काम नहीं करेंगे, तो आपकी सरकार आएगी लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।

उन्होंने ओम बिड़ला को लेकर कहा कि आप हंसते नहीं हैं, लेकिन मैं आपको हंसाकर रहूंगा। गौरतलब है कि रामदास अठावले लोकसभा सांसद नहीं हैं, लेकिन मंत्री होने के नाते और अपनी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का प्रमुख होने के नाते उन्होंने यहां पर भाषण दिया।

अठावले ने सुनाई कविता...

'एक देश का नाम है रोम, लोकसभा के अध्यक्ष बन गए बिड़ला ओम

लोकसभा का आपको अच्छी तरह चलाना है काम, वेल में आने वालों का ब्लैक लिस्ट में डालना है नाम

नरेंद्र मोदी और आपका दिल है विशाल, राहुल जी आप रहो खुशहाल

हम सब मिलकर एकता की मशाल, भारत को बनाते हैं और भी विशाल

आपका राज्य है राजस्थान, लेकिन लोकसभा की आप बन गए शान

भारत की हमें बढ़ानी है शान, लोकसभा चलाने के लिए आप हैं परफेक्ट हैं मैन'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत