न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आजम खान खुद को बहुत बड़ा हीरो समझते हैं, मैं उसे जीरो बनाने आई हूं : रमा देवी

रमा देवी ने कहा, संसद में मुझे जनता ने प्रेम से यहां भेजा है। आजम खान की बोली में गंदगी से मुझे बहुत परेशानी हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Jul 2019 9:49:16

आजम खान खुद को बहुत बड़ा हीरो समझते हैं, मैं उसे जीरो बनाने आई हूं : रमा देवी

लोकसभा में स्पीकर के आसन पर बैठीं रमा देवी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के लिए भारी पड़ने वाली है। विपक्षी दलों और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने निष्कर्ष निकाला है कि आजम खान भाजपा सांसद रमा देवी पर अपने बयान पर सदन में माफी मांगें। यदि आजम ऐसा नहीं करते हैं तो स्पीकर उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। वहीं रमा देवी ने शुक्रवार को आजतक से बातचीत में कहा कि आजम खान हीरो बनने आया है, मैं उसे जीरो बनाने आई हूं।

रमा देवी ने कहा, संसद में मुझे जनता ने प्रेम से यहां भेजा है। आजम खान की बोली में गंदगी से मुझे बहुत परेशानी हुई है। सांसद की एक गरिमा होती है। जब अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने वाली महिला से आजम खान इस प्रकार की भाषा इस्तेमाल कर सकते हैं तो साधारण महिला से कैसे बात करते होंगे? आजम की बातें बहुत पीड़ा देने वाली होती हैं।

रमा देवी ने कहा, आजम खान को हम लोग कभी भी माफ नहीं करेंगे। ये अशोभनीय है। आजम खान के बयान से सांसद की गरिमा को ठेस पहुंची है। सांसद को काम करने के लिए लाखों वोट देकर संसद भेजा गया है। आज जनता बहुत परेशानी होगी।

रमा देवी से जब पूछा गया अखिलेश यादव ने भी संसद में आजम खान के बयान का बचाव किया इस बारे में आपका क्या कहना है तो उन्होंने कहा इन लोगों को इस प्रकार की बात बोलते-बोलते आदत पड़ गई है। यूपी में भी इन्होंने इसी प्रकार से सरकार चलाई। हमारे योगी जी को बिगड़े माहौल में संभालने में बहुत दिक्कत हो रही है। यूपी के लोग भयभीत रहते हैं। आजम खान जैसे लोगों का तो संसद में रहना भी उचित नहीं है। हम अगर सांसद की कुर्सी पर आए हैं तो सबको सम्मान देने के लिए आए हैं।

रमा देवी ने कठोर शब्दों में कहा कि अगर आजम खान को बोलने की अक्ल नहीं है तो इस बार सीख जाएंगे। मैं तो चाहती हूं कि अगर उस दिन माफी मांग लेते तो मैं माफ कर देती। सोमवार को माफी मांगने के बाद अध्यक्ष जी कहेंगे तो मैं माफ करूंगी। आजम खान ने अगर माफी नहीं मांगी तो हम ऐसा कदम उठाएंगे कि उन्हें जीवनभर याद रहेगा कि किसी महिला को कैसे देखना चाहिए?

इसके साथ रमा देवी ने आजम खान की सदस्यता रद्द करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि आजम खान खुद को बहुत बड़ा हीरो समझते हैं। हीरो को जीरो बनाने के लिए रमा देवी आई हैं। इनका चरित्र उजागर किया जाएगा।

बता दे, अगर आजम खान स्पीकर के आदेश के मुताबिक, सदन में माफी नहीं मांगते हैं तो लोकसभा अध्यक्ष उन्हें अगले पांच साल यानी पूरे कार्यकाल के लिए निलंबित कर सकते हैं। यही नहीं, स्पीकर उनकी लोकसभा सदस्यता भी रद्द कर सकते हैं। दूसरे शब्दों में उनकी सांसदी जा सकती है। संविधान विशेषज्ञ डॉ सुभाष कश्यप ने बताया कि इसके अलावा लोकसभा अध्यक्ष आजम खान को शेष सत्र यानी 7 अगस्त तक के लिए जेल भी भेज सकते हैं। यह भी जरूरी नहीं कि उन्हें 7 अगस्त तक के लिए ही जेल भेजा जाए। यह पूरी तरह से लोकसभा अध्यक्ष की इच्छा पर निर्भर है कि वह उन्हें कब तक के लिए जेल भेजें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत