इस दिन गुपचुप तरीके से जेल से बाहर आए थे डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम

By: Pinki Sat, 07 Nov 2020 09:33:29

इस दिन गुपचुप तरीके से जेल से बाहर आए थे डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम

रेप और हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम को बीते दिनों एक दिन की परोल मिला था। डेरा प्रमुख रेप और हत्या मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद से रोहतक की जेल में बंद है। खबर है कि राम रहीम को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन का परोल मिला था। वह गुरुगाम के एक अस्पताल में भर्ती है। डेरा प्रमुख को सुनारिया जेल से गुरुग्राम अस्पताल तक भारी सुरक्षा के बीच ले जाया गया। हरियाणा में सीएम मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली बीजेपी-जेजेपी की गठबंधन सरकार ने 24 अक्टूबर को राम रहीम को परोल दिलाया था। राम रहीम 24 अक्टूबर को शाम तक अपनी बीमार मां के साथ रहे थे। सिर्फ सीएम और कुछ वरिष्ठ हरियाणा के सरकारी अधिकारियों को ही इसकी जानकारी थी जिसको लेकर बीजेपी टॉप नेता के निर्देश दिए थे। यहां तक कि जवानों को भी इस बात की भनक नहीं थी कि वे किस शख्स को एस्कॉर्ट कर रहे हैं।

राम रहीम की सुरक्षा में पुलिस की तीन टुकड़ी

नवभारत टाइम्स की खबर के अनुसार हरियाणा पुलिस की तीन टुकड़ी तैनात थी। एक टुकड़ी में तकरीबन 100 जवान थे। डेरा चीफ को पुलिस की पर्दे लगी गाड़ी में जेल से लाया गया था। गुरुग्राम में पुलिस ने अस्पताल के बेसमेंट में गाड़ी पार्क की और जिस फ्लोर में उसकी मां का इलाज चल रहा था, उसे पूरा खाली करा दिया गया।

डेरा चीफ की परोल की पुष्टि करते हुए रोहतक एसपी राहुल शर्मा ने कहा, 'हमे जेल सुपरिंटेंडेंट से राम रहीम के गुरुग्राम दौरे के लिए सुरक्षा व्यवस्था का निवेदन मिला था। हमने 24 अक्टूबर को सुबह से लेकर शाम ढलने तक सुरक्षा उपलब्ध कराई थी। सब कुछ शांति से हुआ।'

ये भी पढ़े :

# Xiaomi का धांसू दिवाली ऑफर, आपके पुराने फोन पर मिलेगा 70% तक बायबैक, जानें पूरी स्कीम

# Mahindra का सरकारी कर्मचारियों के लिए धांसू दिवाली ऑफर, जाने पूरी स्कीम

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com