न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

19 में से 15 राज्‍यसभा सीटों के आ गए रिजल्‍ट, जानें- कहां से किसे मिली जीत

देश के आठ राज्यों से राज्यसभा (Rajya Sabha) की 19 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। वोटिंग के बाद अब वोटों के गिनने की प्रक्रिया जारी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Jun 2020 9:43:14

19 में से 15 राज्‍यसभा सीटों के आ गए रिजल्‍ट, जानें- कहां से किसे मिली जीत

देश के आठ राज्यों से राज्यसभा (Rajya Sabha) की 19 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। वोटिंग के बाद अब वोटों के गिनने की प्रक्रिया जारी है। कुछ राज्यों से परिणाम भी सामने आने लगे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश की 3 राज्यसभा सीटों में से बीजेपी के खाते में दो और कांग्रेस के खाते में एक सीट गई है। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश से बीजेपी के उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी राज्यसभा चुनाव जीत गए हैं। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को भी जीत हासिल हुई है। राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वीडियो संदेश जारी कर बीजेपी नेतृत्व का धन्यवाद किया है। सिंधिया ने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी के सम्मानीय विधायकों एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार। आपने मुझे मेरे गृह प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुनकर जो जिम्मेदारी सौपीं है, मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मिलकर मध्य प्रदेश की प्रगति और विकास के लिए अपने पूरे सामर्थ्य से निभाऊंगा।'

सिंधिया ने वीडियो संदेश में आगे कहा, 'पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद। कोविड पॉजिटिव होने के कारण मैं आपके समक्ष उपस्थित नहीं हो पाया हूं, लेकिन शीघ्र ही आपके बीच आऊंगा। ईश्वर से कामना है कि आप सभी सुरक्षित रहें, परिवार को भी सुरक्षित रखें। जयहिंद।'

वहीं राजस्थान में कांग्रेस ने 2 और बीजेपी ने एक सीट जीती है। कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी चुनाव जीते हैं। वहीं बीजेपी के राजेंद्र गहलोत ने जीत दर्ज की है।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने ट्वीट कर इस बात की घोषणा की है कि बीजेपी ने मणिपुर में 28 वोटों के साथ राज्यसभा की एकमात्र सीट पर कब्जा जमा लिया है। कांग्रेस उम्मीदवार को सिर्फ 24 वोट मिले थे।

झारखंड में 2 सीटों पर हुए राज्यसभा चुनावों के परिणाम आ गए हैं। जेएमएम और बीजेपी ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के अध्यक्ष सीबू सोरेन के पक्ष में 30 वोट पड़े, जबकि बीजेपी उम्मीदवार दीपक प्रकाश को 31 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार को 18 वोटों के साथ हार झेलनी पड़ी।

मिजोरम की एक राज्यसभा सीट के लिए मतदान में एमएनएफ के उम्मीदवार पु के वनलालवेना को जीत हासिल की है। चुनाव आयोग ने वनलालवेना को निर्वाचित घोषित किया है।

गुजरात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने राज्यसभा की 3 सीटें जीतने के संकेत दिए हैं। उन्होंने एक ट्वीट किया है जिसमें तीन कमल के फूल नजर आ रहे हैं। इससे संकेत मिल रहा है कि आज हुए राज्यसभा चुनावों में बीजेपी के तीनों उम्मीदवार जीत रहे हैं। हालांकि अभी वोटों की गिनती रुकी हुई है क्योंकि 2 वोटों के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग के सामने गुहार लगाई है।

आंध्र प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में वाईएसआरसीपी ने बाजी मारी है। वाईएसआरसीपी ने चारों राज्यसभा सीट पर जीत दर्ज की है। उसके उम्मीदवार पिल्ली सुभाष चंद्र बोस, मोपीदेवी वेंकट रमना, अल्ला अयोध्याराम रेड्डी और परिमल नटवानी राज्यसभा के लिए चुने गए हैं।

राज्य चुनाव आयोग द्वारा कांग्रेस की आपत्ति रद्द कर दिए जाने के बाद अब कांग्रेस ने केंद्रीय चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने गुजरात राज्यसभा चुनाव के लिए हुई वोटिंग में दो बीजेपी विधायकों के वोट रद्द करने की मांग की थी। लेकिन राज्य चुनाव आयोग ने कहा था कि कांग्रेस ने आपत्ति करने में देरी कर दी उन्हें वोटिंग के दौरान ही अपनी आपत्ति दर्ज करानी चाहिए थी।

राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ का मुंह मीठा कराया। दिग्विजय ने कमलनाथ को लड्डू खिलाया तो वहीं कमलनाथ ने भी उनका मुंह मीठा करवाया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका