न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, कहा- 'राहुल गांधी धूप में रहकर सपने ना देखें, भाजपा अंगद का पांव है कोई उखाड़ नहीं सकता'

जोधपुर के फलौदी में सभा के दौरान अमित शाह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर किए गए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 01 Dec 2018 3:30:10

जोधपुर : कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, कहा- 'राहुल गांधी धूप में रहकर सपने ना देखें, भाजपा अंगद का पांव है कोई उखाड़ नहीं सकता'

राजस्थान चुनावों के लिए प्रचार करने मैदान में उतरे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को एक जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस (Congress) पर जमकर निशाना साधा। जोधपुर (Jodhpur) के फलौदी में सभा के दौरान अमित शाह (Amit Shah) ने सर्जिकल स्ट्राइक (Surgical Strike) पर किए गए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया। शाह ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक बयानबाजी कर राहुल गांधी शहीदों का अपमान कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर तंज कसते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की हालत ऐसी हो गई है कि कुछ दिन बाद इसे भारत के नक्शे पर दूरबीन लेकर ढूंढना पड़ेगा। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी धूप में रहकर सपने ना देखें। राहुल के नेतृत्व में न नेता है और ना ही कोई नीति है।

अमित शाह ने कहा कि राजस्थान में एक ओर मोदी जी के नेतृत्व में देश भक्तों की टोली वाली भारतीय जनता पार्टी है और दूसरी ओर कांग्रेस है जिनके पास न नेता है, न नीति है और न ही सिद्धांत है।

पहले हिसाब दें राहुल गांधी-शाह

राहुल गांधी पर करार प्रहार करते हुए अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पहले 40 सालों का हिसाब दे, उसके बाद ही हमसे कोई हिसाब मांगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार अंगद का पांव है इसको कोई उखाड़ नहीं सकता।

rajasthan,jodhpur,bjp,amit shah,congress,rahul gandhi,surgical strike

इससे पहले राहुल गांधी ने उदयपुर में कारोबारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू धर्म का सार क्या है? गीता में क्या गया है? ज्ञान हर जगह है, ज्ञान आपके हर तरफ है। हर कोई जिसमें जान है, उसके पास ज्ञान है। हमारे पीएम कहते हैं कि वह हिंदू हैं, लेकिन हिंदू धर्म का मतलब नहीं समझते हैं। वो किस तरह के हिंदू हैं। उदयपुर के आरसीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में 400 उद्यमियों और प्रोफेशनल्स से संवाद करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक जैसे 'सैन्य फैसले' को भी ‘सियासी संपत्ति’ बना दिया है। उन्होंने कहा कि 'क्या आपको पता है कि नरेंद्र मोदी के सर्जिकल स्ट्राइक की तरह मनमोहन सिंह ने भी 3 बार सर्जिकल स्ट्राइक की थी? जब सेना मनमोहन सिंह के पास आई और कहा कि हमें पाकिस्तान को उसकी हरकत के लिए जवाब देना होगा, साथ ही उन्होंने कहा कि इसे से सीक्रेट रखना होगा।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत