न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Article-370 और 35A हटाने के लिए PM मोदी ने पिछली सरकार में ही शुरु कर दिया था काम : रक्षा मंत्री

जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले संवैधानिक प्रावधानों अनुच्‍छेद-370 (Article-370) और 35A को हटाने को लेकर गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि इन दोनों को हटाने की जमीनी कारवाई की शुरुआत पिछली सरकार के दौरान ही हो गयी थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 09 Aug 2019 8:11:42

Article-370 और 35A हटाने के लिए PM मोदी ने पिछली सरकार में ही शुरु कर दिया था काम : रक्षा मंत्री

मंगलवार को संसद ने जम्मू-कश्मीर से जुड़े संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत मिले विशेषाधिकार को हटा लिया। साथ ही जम्मू-कश्मीर राज्य को जम्मू कश्मीर और लद्दाख के रूप में दो केंद्र शासित प्रदेश में बांटने वाले बिल को भी मंजूरी दे दी। जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले संवैधानिक प्रावधानों अनुच्‍छेद-370 (Article-370) और 35A को हटाने को लेकर गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि इन दोनों को हटाने की जमीनी कारवाई की शुरुआत पिछली सरकार के दौरान ही हो गयी थी। इसके साथ ही उन्होंने जोर दिया कि सशस्त्र बल पश्चिमी मोर्चे पर किसी भी सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। राजनाथ सिंह ने कहा कश्मीर पर भारत के फैसले के बाद जम्मू कश्मीर में स्थिति को नहीं बिगड़ने देने के लिए सशस्त्र बलों की सराहना करता हूँ।

पाकिस्तान पर तीखा वार करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'हमें सबसे बड़ी आशंका अपने पड़ोसी से है। आप अपने मित्र को बदल सकते हैं, लेकिन आपके पास अपना पड़ोसी चुनने का विकल्प नहीं होता है। मैं प्रार्थना कर रहा हूं कि किसी भी देश को ऐसा पड़ोसी नहीं हो, जैसा हमारा है।'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को समाप्त करने और जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के सरकार के फैसले से 'भेदभाव' को समाप्त कर दिया है, जिसका सामना लोग 70 वर्षों से कर रहे रहे थे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'फैसले का कुछ प्रभाव होगा।' उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश खुश नहीं है और वह शांति भंग करने की कोशिश करेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे सशस्त्र बलों ने सुरक्षा चुनौती स्वीकार कर ली है और किसी भी खतरे का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

बता दें कि भारत के अनुच्छेद 370 को खत्म करने के फैसले के बाद से पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इसपर बोलने के लिए उकसा रहा है लेकिन किसी भी देश ने खुलकर पाकिस्तान का पक्ष नहीं लिया है। इसके अलावा पाकिस्तान ने भारत के साथ द्विपक्षीय राजनयिक और व्यापारिक रिश्ते खत्म कर लिए हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक इससे ज्यादा नुकसान पाकिस्तान को ही होने के आसार हैं। दरहसल, जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में अनुच्छेद-370 (Article 370) हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।

वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद पीएम मोदी ने पहली बार देश को संबोधित किया है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने घाटी से अनुच्छेद 370 हटाने के लाभ बताए। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में एक ऐसी व्यवस्था लागू थी जिसकी वजह से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के हमारे भाई-बहनों को अनेक अधिकारों से वंचित रहना पड़ा। ये उनके विकास में बड़ी बाधा बन रहा था। पीएम ने कहा कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख में अब एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। मैं जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लोगों को इसके लिए बधाई देता हूं। पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को भरोसा दिलाया कि धीरे-धीरे हालात सामान्य हो जाएंगे और उनकी परेशानी भी कम होती चली जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका