न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ रजनीकांत का फूटा गुस्सा, कहा - पिता-पुत्र की मौत एक 'नृशंस हत्या'

उन्होंने घटना पर तमिल में ट्वीट करते हुए अपनी तस्वीर साझा की जिसमें वह आक्रोशित भावभंगिमा में दिखाई दे रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Jul 2020 8:15:52

पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ रजनीकांत का फूटा गुस्सा, कहा - पिता-पुत्र की मौत एक 'नृशंस हत्या'

अभिनेता रजनीकांत का एक ट्विट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस ट्वीट द्वारा ‘सुपरस्टार’ रजनीकांत (Rajinikanth) ने जयराज और उनके बेटे बेनिक्स की हिरासत में हुई मौत पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। रजनीकांत ने ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा 'इन्हें किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाना चाहिए।' उन्होंने घटना पर तमिल में ट्वीट करते हुए अपनी तस्वीर साझा की जिसमें वह आक्रोशित भावभंगिमा में दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, 'पिता और पुत्र को प्रताड़ित कर उनकी नृशंस हत्या से मानवता शर्मसार हुई है। (न्यायिक) दंडाधिकारी के सामने जिस प्रकार का बर्ताव कुछ पुलिस कर्मी कर रहे थे और बोल रहे थे, उससे मुझे झटका लगा है। जो लोग भी घटना के शामिल हैं, उन्हें उचित दंड मिलना चाहिए। उन्हें किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाना चाहिए।'

दरअसल, यह मामला 23 जून का है जब पी जयराज और उनके बेटे फेनिक्स समय सीमा के बाद भी मोबाइल फोन की दुकान खोलकर रखी थी। पुलिस ने उन पर लॉकडाउन के नियमों का ‘उल्लंघन’ का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस में पिता और बेटे को गिरफ्तार कर अपने हिरासत में लिया था।

23 जून को इलाज के दौरान पिता-पुत्र की कोविलपट्टी अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद जब यह मामला मीडिया तक पहुंचा तब पुलिस की काफी आलोचना हुई और उनके काम पर सवाल खड़े हुए। इस पूरे मामले पर करवाई करते हुए दो उपनिरीक्षकों सहित चार पुलिसकर्मियों को काम से निलंबित कर किया गया। पिता पुत्र के परिजन ने आरोप लगाया था कि मौत से पहले सतनकुलम पुलिस थाने में दोनों को बेरहमी से पीटा गया था। इस घटना से देशव्यापी रोष उत्पन्न हुआ।तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को मामला सीबीआई को सौंप दिया था।

वर्क फ्रंट की बात करें तो, रजनीकांत बहुत जल्द फिल्म 'शिवाज अन्नाथ' (Siva’s Annatthe) में अहम किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा, मीना, खुशबू, कीर्ति सुरेश, सूरी और सतीश जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। कोरोना वायरस के चलते फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग रुकी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री