न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : पॉश इलाके में महिला की गला रेतकर हत्या, 21 माह के बच्चे का भी शव मिला

जयपुर (Jaipur) में मंगलवार को एक पॉश इलाके के यूनिक टॉवर सोसाइटी में फ्लैट में घुसकर महिला की हत्या और उसके 21 महीने के बच्चे को अगवा कर हत्या का मामला सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Jan 2020 5:03:08

जयपुर : पॉश इलाके में महिला की गला रेतकर हत्या, 21 माह के बच्चे का भी शव मिला

जयपुर (Jaipur) में मंगलवार को एक पॉश इलाके के यूनिक टॉवर सोसाइटी में फ्लैट में घुसकर महिला की हत्या और उसके 21 महीने के बच्चे को अगवा कर हत्या का मामला सामने आया है। अपहृत हुए 21 माह के बेटे श्रीयम का शव बुधवार दोपहर यूनिक टॉवर सोसायटी के पीछे जंगल में मिला है। अपहृत श्रीयम को बचाने के लिए 100 पुलिसकर्मियों की टीम जुटी थी मगर वे असफल रहे। पुलिस ने बताया कि महिला के शव के पास अदरक कूटने की मूसली मिली, जिस पर खून के निशान हैं। इससे महिला के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए गए। एक चाकू भी बरामद किया गया है, जो शव से कुछ दूर ही पड़ा था। माना जा रहा है कि इसी चाकू से महिला की गर्दन रेती गई। ऐसे में पुलिस का मानना है कि वारदात को किसी पेशेवर ने नहीं, बल्कि किसी नजदीकी व्यक्ति ने ही अंजाम दिया। दरअसल, महिला की हत्या के बाद आरोपी उसका मोबाइल भी साथ ले गए। इसी मोबाइल से आरोपी ने महिला के पति रोहित तिवारी को मैसेज भेजा, जिसमें बच्चे को छोड़ने के एवज में 30 लाख रु. की फिरौती मांगी।

वारदात में कोई नजदीकी शामिल

श्वेता के मोबाइल पर पैटर्न लॉक था। ऐसे में पुलिस का मानना है कि वारदात में कोई नजदीकी शामिल है। अब इस दिशा में जांच हो रही कि जब बदमाशों को फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण करना था तो श्वेता की हत्या क्यों करके गए? ऐसे में पुलिस मान रही है कि या तो श्वेता ने अपहर्ताओं को पहचान लिया था या फिर बदमाश हत्या करने की नीयत से ही आए थे। फ्लैट में रखा सारा सामान सुरक्षित है और श्वेता से संघर्ष भी नहीं हुआ।

यूनिक टॉवर कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। आशंका है कि हत्यारा सीढ़ियों से ही ऊपर आया होगा। मुख्य गेट पर लगे कैमरे काम कर रहे हैं। ऐसे में अब पुलिस टीमें इनकी जांच कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका