Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Rajasthan: उदयपुर में बालिका छात्रावास की 16 छात्राएं निकली कोरोना पॉजीटिव

उदयपुर में कोरोना बम फटा है। यहां, मंगलवार को दो छात्रावासों की 16 छात्राएं कोरोना संक्रमित मिली हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Mar 2021 4:18:12

Rajasthan: उदयपुर में बालिका छात्रावास की 16 छात्राएं निकली कोरोना पॉजीटिव

उदयपुर में कोरोना बम फटा है। यहां, मंगलवार को दो छात्रावासों की 16 छात्राएं कोरोना संक्रमित मिली हैं। आपको बता दे, पिछले दिनों अंध विद्यालय के 29 छात्र एक साथ कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे। मंगलवार को मिली 16 छात्राओं में मधुवन स्थित कस्तूरबा जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास की 9 तथा भूपालपुरा स्थित खेल छात्रावास की 7 छात्राएं शामिल हैं। इसके बाद चिकित्सा विभाग ने दोनों छात्रावास की 130 से अधिक छात्राओं की जांच कराए जाने की व्यवस्था की है, साथ ही दोनों छात्रावासों को सेनेटाइज कराया गया है। सभी छात्राओं को फिलहाल क्वारंटाइन कर दिया गया है।

खबर के अनुसार शहर के विभिन्न छात्रावासों में कोरोना जांच की कराई गई रेण्डम सैम्पलिंग की रिपोर्ट मंगलवार सुबह मिली। जिसमें कस्तूरबा जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास एवं भूपालपुरा स्थित खेल छात्रावास की सोलह छात्राएं संक्रमित मिलीं। जिसके बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अशोक शर्मा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी शिवजीराम गौड़ छात्रावास पहुंचे तथा वहां सेनेटाइजेशन तथा हॉस्टल की अन्य बालिकाओं की जांच कराए जाने की व्यवस्था कराई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी का कहना है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के चलते स्कूलों में हो रहे आयोजनाओं पर अस्थायी रूप से रोक के लिए निवेदन किया गया है। स्कूल तथा छात्रावासों में रेण्डम सैम्पलिंग भी बढ़ाई जाएगी।

आपको बता दे, पिछले आठ दिनों में अब तक उदयपुर में 157 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इस तरह अब हर दिन 20 कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, जबकि फरवरी माह में औसतन हर दिन 7 कोरोना पॉजीटिव मिल रहे थे और विभाग मान रहा था कि मार्च माह में इसकी संख्या में और कमी आएगी और अप्रेल तक पूरा जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त हो जाएगा।
प्रदेश में सोमवार को मिले 179 संक्रमित

आपको बता दे, राजस्थान में सोमवार को 179 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 51 लोग रिकवर हुए। अब तक 3 लाख 21 हजार 711 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 17 हजार 039 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2789 मरीजों की मौत हो गई। 1883 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। देशभर में फिर से बढ़ रही कोरोना पॉजिटिव मरीजों को देखते हुये राजस्थान सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। इसके तहत छह अन्य राज्यों से प्रदेश में आने वाले लोगों की मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद ही उन्हें प्रवेश देने के निर्देश दिये गये हैं। इसके लिये राजस्थान के सभी बॉर्डर पर चैक पोस्ट बनाई गई है। इन चैक पोस्ट पर अन्य प्रदेशों से आने वाले लोगों की कोरोना रिपोर्ट देखने के बाद ही उन्हें राज्य में प्रवेश दिया जायेगा। इन छह राज्यों में पंजाब, महाराष्ट्र, केरल, गुजरात, हरियाणा और मध्यप्रदेश शामिल हैं। इन प्रदेशों से राजस्थान आने वालों को कोरोना की अपनी नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। यह कोरोना रिपोर्ट यात्रा प्रारंभ के 72 घण्टे पूर्व की होनी चाहिये।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका