न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : हाजियों का सफर आसान एवं सुविधाजनक बनाने राज्य सरकार का नायाब तोहफा

हाजियों का सफर आसान एवं सुविधाजनक बनाने के लिए राज्य सरकार ने हाजियों को राजस्थान हज मित्र एप का नायाब तोहफा दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Jul 2018 6:39:08

राजस्थान : हाजियों का सफर आसान एवं सुविधाजनक बनाने राज्य सरकार का नायाब तोहफा

जयपुर । हाजियों का सफर आसान एवं सुविधाजनक बनाने के लिए राज्य सरकार ने हाजियों को राजस्थान हज मित्र एप का नायाब तोहफा दिया है। अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी बुधवार को शासन सचिवालय में एप के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि हज मित्र एप से हज यात्री को हज यात्रा के दौरान अनेक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। हज यात्री हज के दौरान हज से सम्बन्धित सभी जानकारियां हज मित्र एप के माध्यम से तुरन्त प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि हज यात्री द्वारा तत्काल अपने कवर नम्बर जारी होने की जानकारी, हज यात्रियों को कुर्रा से सम्बन्धित सूचना, चयनित/अचयनित हज यात्री की सूचना, चयनित हज यात्रियों की टीकारण, ट्रेनिंग, फ्लाईट की सूचना एवं समय-समय पर जारी हज से सम्बन्धित दिशा निर्देशों की सूचना प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि हज के दौरान एप की सहायता से खादिम उल हुज्जाज से सम्पर्क कर अपनी समस्याओं का समाधान भी पाएंगे।

राजस्थान स्टेट हज कमेटी के अध्यक्ष श्री अमीन पठान (राज्यमंत्री का दर्जा) ने इस अवसर पर कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा हज यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। इस एएप की मदद से मुबारक हज सफर पर जाने वाले हर हज यात्री एवं उनके परिजनों को हज से सम्बन्धित सभी जानकारी तत्काल मिल सकेंगी।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग की प्रमुख शासन सचिव, श्रीमती श्रेया गुहा, अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमती प्रतिभा पारीक, अल्प विभाग के निदेशक श्री कैलाश बैरवा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद