न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उज्ज्वला योजना नारी सशक्तिकरण की प्रतीक - शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी

शिक्षा राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अभिनव सोच से उपजी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना नारी सशक्तिकरण की प्रतीक है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Apr 2018 3:53:54

उज्ज्वला योजना नारी सशक्तिकरण की प्रतीक - शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी

अजमेर । शिक्षा राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अभिनव सोच से उपजी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना नारी सशक्तिकरण की प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने देश की आधी आबादी को स्वास्थ्य, प्रदूषण रहित वातावरण एवं सशक्तिकरण के लिए यह नायाब तोहफा दिया है। साथ ही योजना देश की वन सम्पदा को बढ़ाने वाली भी साबित होगी।

श्री देवनानी ने शुक्रवार को अजमेर से काजीपुरा गांव में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह योजना नारी सशक्तिकरण और महिलाओं को स्वस्थ वातावरण देने के लिए अब तक की सबसे बड़ी योजना है। इस योजना के तहत अब तक देश में 4.82 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए है। इनमें से 3.56 करोड़ कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। योजना के तहत अब तक 80.91 प्रतिशत एलपीजी कवरेज का लक्ष्य हासिल किया जा चुका है। योजना के तहत 70 प्रतिशत लाभार्थियों को गैस स्टोव एवं प्रथम सिलेंडर रिफिल लोन से लाभान्वित किया जा चुका है।

rajasthan,ujjwala yojna,vasudev devanani,ajmer news

श्री देवनानी ने कहा कि योजना के तहत अधिकाशंतः अनुसूचित जाति, जनजाति एवं बीपीएल परिवारों को लाभान्वित किया गया है। केन्द्र सरकार ने मार्च 2019 तक देशभर में एक लाख एलपीजी पंचायत तैयार करने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत प्रथ्ज्ञम बार एलपीजी का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं की सुरक्षा का ध्यान रखा जाता है। यह एलपीजी पंचायतें विभिन्न प्रकारों से महिला सशक्तिकरण की नींव रख रही हैं। उन्होंने कहा कि योजना के तहत लाभान्वित महिलाओं को अब तेज धूप में चूल्हा जलाने के लिए लकड़ी लेने जाने की आवश्यकता नहीं है। वे अपने परिवार के साथ और अधिक समय बिता सकती है।

बालिकाओं को स्कूल नहीं छोड़ना पड़ेगा। महिलाएं अतिरिक्त समय का उपयोग अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए कोई व्यवसाय शुरू करके कर सकती हैं।

श्री देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार भी ग्रामीण क्षेत्रों के सशक्तिकरण के लिए गम्भीरता से प्रयास कर रही है। काजीपुरा गांव शहर के पास बसा होने के बावजूद दशकों तक कई सुविधाओं से वंचित था। हमने गांव की समस्याओं को समझा और समाधान का प्रयास किया। जलप्रदाय योजना, सड़क एवं अन्य विकास कार्य करवाएं गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन