न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / राहुल का सचिन पायलट को संदेश, खुले हैं कांग्रेस के दरवाजे

राजस्थान में मचे सियासी बवाल के बीच अब राहुल गांधी ने सचिन पायलट के लिए संदेश भेजा है। राहुल की ओर से संदेश दिया गया है कि सचिन पायलट पार्टी के सदस्य हैं और पार्टी के दरवाजे उनके लिए हमेशा खुले हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Jul 2020 6:46:34

राजस्थान / राहुल का सचिन पायलट को संदेश, खुले हैं कांग्रेस के दरवाजे

राजस्थान में मचे सियासी बवाल के बीच अब राहुल गांधी ने सचिन पायलट के लिए संदेश भेजा है। राहुल की ओर से संदेश दिया गया है कि सचिन पायलट पार्टी के सदस्य हैं और पार्टी के दरवाजे उनके लिए हमेशा खुले हैं। साथ ही सीएम अशोक गहलोत को सार्वजिनक बयान नहीं देने के लिए भी कहा गया है। खबर है कि पार्टी आलाकमान सचिन पायलट पर निजी हमले से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नाराज है। आजतक ने पहले ही सूचना दी थी कि पार्टी नेतृत्व ने सचिन पायलट को भेजे गए नोटिस के लिए अशोक गहलोत की खिंचाई की गई थी। बता दें कि गहलोत ने सीधे सचिन पायलट पर विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सरकार गिराने का आरोप लगाया है। गहलोत ने यहां तक कह दिया कि उनके पास इसके सबूत हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अबतक सचिन पायलट की तरफ से ये कहा जा रहा है कि उन्होंने पांच साल मेहनत की थी और सीएम पद पर कब्जा अशोक गहलोत ने जमा लिया।

उधर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आज हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी के ऊपर राजस्थान की अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) की सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया। सुरजेवाला ने कहा कि पिछले 24 घंटे के घटनाक्रम ने साबित कर दिया है कि जनता के द्वारा चुनी गई। सरकार को गिराने की बीजेपी (BJP) की कोशिश फेल हो गई। भाजपा अपनी साजिश में औंधे मुंह गिरी। उसे राजस्थान के जनमत के सामने हथियार डालने पड़े। इसी क्रम में सुरजेवाला ने कहा कि मीडिया के मार्फत पता चला कि सचिन पायलट बीजेपी में नहीं जाना चाहते हैं। अगर ऐसा है तो हमारा आग्रह है कि बीजेपी की हरियाणा सरकार की मेजबानी अस्वीकार कीजिए और अपने घर जयपुर लौट आइए।

कांग्रेस प्रवक्ता ने सचिन पायलट और बागी विधायकों के ऊपर पार्टी की कार्रवाई को लेकर भी अपनी बातें रखीं। सुरजेवाला ने पायलट को लेकर कहा, 'मुझे खेद से कहना पड़ता है कि कांग्रेस ने युवा उम्र में उन्हें कई पदों पर बैठाया। सांसद, केंद्रीय मंत्री, PCC चीफ और डिप्टी CM का पद दिया। ऐसा शायद ही कोई व्यक्ति जिसे किसी राजनैतिक दल ने इतना आगे बढ़ाया। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कोशिश की कि घर का व्यक्ति घर में ही पक्ष रखे। दुर्भाग्य से कुछ नहीं हो पाया और भारी दिल से कल कार्रवाई की घोषणा करनी पड़ी।'

राहुल गांधी के संदेश के बाद साफ हो गया है कि अभी सचिन पायलट के लिए कांग्रेस के दरवाजे बंद नहीं है। कांग्रेस में अभी सुलह-समझौते की गुंजाइश बची हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत