न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RR vs SRH : लड़खड़ाते हुए राजस्थान ने दिया हैदराबाद को 155 रन का लक्ष्य, जेसन होल्डर ने चटके 3 विकेट

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट गंवाते हुए 154 रन बनाए। राजस्थान के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Oct 2020 9:22:29

RR vs SRH : लड़खड़ाते हुए राजस्थान ने दिया हैदराबाद को 155 रन का लक्ष्य, जेसन होल्डर ने चटके 3 विकेट

आईपीएल में आज का मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जा रहा हैं। एक इनिंग समाप्त हो चुकी हैं।कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट गंवाते हुए 154 रन बनाए। राजस्थान के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 36 और बेन स्टोक्स ने 30 रन बनाए। हैदराबाद की तरफ से अच्छी गेंदबाजी देखने को मिली जिन्होनें बल्लेबाजों का लंबे शॉट नहीं खेलने दिए। हैदराबाद के जेसन होल्डर को 3 विकेट मिले। इसके अलावा राशिद खान और विजय शंकर को एक-एक विकेट मिला।

पावर-प्ले में 47 रन बने

राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रॉबिन उथप्पा और बेन स्टोक्स ने संभलकर पारी की शुरुआत की। उथप्पा को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वे इसे बड़े स्कोर में नहीं बदल सके। उथप्पा 19 रन बनाकर रन आउट हुए। इसके बाद स्टोक्स और संजू सैमसन ने पारी को संभाला और पावर-प्ले में स्कोर को 47 रन तक ले गए।

स्टोक्स-सैमसन ने पारी संभाली

पहला विकेट जल्दी गिर जाने के बाद स्टोक्स-सैमसन ने पारी संभाली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 56 रन की पार्टनरशिप की। सैमसन 36 रन बनाकर जेसन होल्डर की बॉल पर बोल्ड हुए। इसके बाद स्टोक्स (30) भी राशिद खान की बॉल पर आउट हुए।

सनराइजर्स की टीम को प्लेऑफ की उम्मीद जीवंत रखने के लिए अपने बाकी बचे पांचों मैच जीतने होंगे जबकि रॉयल्स की टीम जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी और टीम उम्मीद कर रही होगी कि सुपरकिंग्स के खिलाफ पिछले मैच की तरह इस मैच में भी उसके विदेशी खिलाड़ी उम्दा प्रदर्शन करेंगे। पिछले मैच में राजस्थान ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया था। राहुल तेवतिया और रियान पराग ने अपने दम पर मैच हैदराबाद से छीन लिया था। राजस्थान ने पहले 9 बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 158 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद ने एक बॉल रहते 5 विकेट पर मैच जीत लिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?