Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

RR Vs RCB : डिविलियर्स की बदौलत बेंगलुरु ने पाई 2 गेंद रहते राजस्थान पर जीत, 19वें ओवर में पलटा पासा

एबी डिविलियर्स की 22 बॉल पर 55 रन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने राजस्थान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 17 Oct 2020 7:29:06

RR Vs RCB : डिविलियर्स की बदौलत बेंगलुरु ने पाई 2 गेंद रहते राजस्थान पर जीत, 19वें ओवर में पलटा पासा

शनिवार के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच कांटे कजी टक्कर देखी गई जहां रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाकर खुद को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया था। लेकिन एबी डिविलियर्स की 22 बॉल पर 55 रन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने राजस्थान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बेंगलुरु ने 19.4 ओवर में 3 विकेट पर 179 रन बनाकर मैच जीत लिया। बेंगलुरु ने आखिरी 4 ओवरों में 50 से ज्यादा रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ आरसीबी नौ मैच में छह जीत के साथ तीसरे नंबर पर मजबूती से बरकरार है। राजस्थान रॉयल्स इतने ही मैच में छठी हार के साथ छह अंक लेकर सातवें क्रम पर किंग्स इलेवन पंजाब से ऊपर है।

कोहली-पडिक्कल ने पारी संभाली

ओपनर एरॉन फिंच (14) के जल्दी होने के बाद कप्तान विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 79 रन की पार्टनरशिप की। पडिक्कल 35 और कोहली 43 रन बनाकर आउट हुए।
राजस्थान ने 6 विकेट पर 177 रन बनाए

इससे पहले राजस्थान ने 6 विकेट पर 177 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने आईपीएल में अपनी 11वीं फिफ्टी लगाते हुए सबसे ज्यादा 57 रन की पारी खेली। स्मिथ के अलावा रॉबिन उथप्पा ने 41 रन बनाए। राहुल तेवतिया 19 रन बनाकर नाबाद रहे। बेंगलुरु के क्रिस मॉरिस को 4 और युजवेंद्र चहल को 2 विकेट मिले।

राजस्थान के लिए सीजन में पहली बार 50 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप

राजस्थान की शुरुआत अच्छी हुई। जोस बटलर की जगह पारी की शुरुआत करने उतरे रॉबिन उथप्पा ने बेन स्टोक्स के साथ 50 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। स्टोक्स 15 रन बनाकर क्रिस मॉरिस की बॉल पर आउट हुए। इससे पहले सीजन में राजस्थान के लिए दिल्ली के खिलाफ 37 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई थी। अच्छी शुरुआत के बाद पारी लड़खड़ाई

उथप्पा और स्टोक्स ने पारी की अच्छी नींव रखी, लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा पाई। स्टोक्स के बाद रॉबिन उथप्पा 41 रन बनाकर युजवेंद्र चहल की बॉल पर आउट हुए। अगली ही बॉल पर चहल ने संजू सैमसन (9) को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

स्मिथ-बटलर ने पारी को संभाला

शुरुआती 10 ओवर में तीन विकेट गंवाने के बाद स्मिथ और बटलर ने टीम को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 58 रन की पार्टनरशिप की। मॉरिस ने बटलर (24) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा छक्के तेवतिया के नाम

इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के राहुल तेवतिया ने डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा 14 छक्के लगाए हैं। वहीं बेंगलुरु के एबी डिविलियर्स और मंबुई इंडियंस के कीरोन पोलार्ड 12-12 छक्कों के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। कोलकाता के इयोन मॉर्गन (9) तीसरे और राजस्थान के जोफ्रा आर्चर (8) चौथे नंबर पर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका