Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

RR vs RCB : राजस्थान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, कोहली ब्रिगेड में किए गए दो बदलाव

राजस्थान रॉयल्स टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। आज के मैच में रॉयल्स ने कोई बदलाव नहीं किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 17 Oct 2020 3:32:43

RR vs RCB : राजस्थान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, कोहली ब्रिगेड में किए गए दो बदलाव

दुबई में आईपीएल के 13वें सीजन का 33वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जा रहा हैं। राजस्थान रॉयल्स टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। आज के मैच में रॉयल्स ने कोई बदलाव नहीं किया है, उन्हीं 11 खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है, जिन्हें पिछले मैच में मौका दिया गया था। वहीँ कोहली ब्रिगेड में में दो बदलाव हैं। गुरकीरत मान मोहम्मद सिराज की जगह आए हैं और शिवम दुबे के स्थान पर शाहबाज अहमद को पहला मैच खेलने का मकौा मिला है। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के पास आईपीएल में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले भारतीय बनने का मौका है। वहीं, राजस्थान को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इस मैच को हर हाल में जीतना होगा, वरना आगे उसकी राह और भी मुश्किल हो जाएगी।

सीजन में पिछली बार जब दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था, तो आरसीबी ने राजस्थान पर आसान जीत दर्ज की थी। सीजन के 15वें मैच में राजस्थान ने बेंगलुरु को 155 रन का टारगेट दिया था। जवाब में बेंगलुरु ने 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया था।
कोहली के पास एक और रिकॉर्ड बनाने का मौका

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के पास टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बनने का मौका है। दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन (39) से कोहली (38) सिर्फ एक कदम दूर हैं। अगर उनके बल्ले से रन निकलते हैं, तो वे शिखर की बराबरी कर सकते हैं। लीग में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर (46) के नाम है।

वहीं, आईपीएल में 500 चौके पूरे करने के लिए भी कोहली को सिर्फ 3 चौकों की जरूरत है। इस मामले में कोहली से आगे सिर्फ धवन ही हैं। धवन ने आईपीएल में कुल 549 चौके लगाए हैं। इनके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना (493) तीसरे और दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर (491) चौथे नंबर पर हैं।

विराट कोहली ऑरेंज कैप के दावेदार

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने सीजन में अब तक 304 रन बनाए हैं। उनके नाम 2 फिफ्टी भी हैं। 90 रन नाबाद उनका बेस्ट स्कोर है। कोहली के बाद देवदत्त पडिक्कल ने सीजन में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा 261 रन बनाए हैं। आरसीबी के लिए चहल ने सबसे ज्यादा विकेट लिए

आरसीबी के फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने सीजन में सबसे ज्यादा 11 विकेट लिए। पर्पल कैप की लिस्ट में वे छठवें स्थान पर हैं। वहीं दिल्ली के कगिसो रबाडा 18 विकेट के साथ टॉप पर बने हुए हैं।

संजू सैमसन राजस्थान के टॉप स्कोरर

राजस्थान टॉप ऑर्डर बैट्समैन संजू सैमसन सीजन में राजस्थान रॉयल्स के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक 227 रन बनाए हैं। शुरुआती मैचों में रन बनाने के बाद उनका बल्ला शांत पड़ा है। सैमसन के बाद जोस बटलर ने अपनी टीम के लिए 168 रन बनाए हैं।

जोफ्रा आर्चर राजस्थान के सबसे सफल गेंदबाज

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर सीजन में टीम के सफल गेंदबाज हैं। आर्चर के नाम अब तक 12 विकेट दर्ज हैं। आर्चर सीजन में 100 डॉट बॉल फेंकने वाले एकमात्र बॉलर भी हैं। आर्चर के बाद श्रेयस गोपाल ने अपनी टीम के लिए 5 विकेट लिए हैं।

राजस्थान-बेंगलुरु के महंगे खिलाड़ी

राजस्थान में कप्तान स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स 12.50 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं। वहीं, आरसीबी में कप्तान कोहली सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 17 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में एबी डिविलियर्स का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 11 करोड़ रुपए मिलेंगे।

पॉइंट्स टेबल में बेंगलुरु टॉप-3 में, राजस्थान नंबर-7 पर

आईपीएल की पॉइंट्स टेबल में बेंगलुरु तीसरे स्थान पर है। बेंगलुरु ने सीजन में अब तक खेले 8 में से 4 मैच जीते हैं और उसके 8 पॉइंट्स हैं। वहीं, राजस्थान 6 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर है। राजस्थान ने 8 में से 3 मैच जीते और 5 हारे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका