Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

RR vs RCB : दोनों ही टीम हारी हैं अपना पिछला मुकाबला, हर हाल में जीतना होगा राजस्थान को यह मैच

दोनों ही टीम को अपने पिछले मैच में हार मिली हैं तो आज वे जीत पाना चाहेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 17 Oct 2020 9:24:09

RR vs RCB : दोनों ही टीम हारी हैं अपना पिछला मुकाबला, हर हाल में जीतना होगा राजस्थान को यह मैच

आज आईपीएल के 13वें सीजन का 33वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच दुबई में भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े 3 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीम को अपने पिछले मैच में हार मिली हैं तो आज वे जीत पाना चाहेंगे। राजस्थान को दिल्ली ने हराया था तो वहीं बैंगलोर को पंजाब ने। लेकिन आज की जीत राजस्थान के लिए बहुत जरूरी हैं तभी वे टूर्नामेंट में बने रहेंगे।सीजन में 5 मैच हार चुकी राजस्थान की टीम बेंगलुरु के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी। सीजन में पिछली बार जब दोनों के बीच मैच हुआ था, तो बेंगलुरु ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया था।

राजस्थान-बेंगलुरु के महंगे खिलाड़ी

राजस्थान में कप्तान स्टीव स्मिथ और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स 12.50 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं। वहीं, आरसीबी में कप्तान कोहली सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 17 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में एबी डिविलियर्स का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 11 करोड़ रुपए मिलेंगे।
पॉइंट्स टेबल में बेंगलुरु टॉप-3 में, राजस्थान नंबर-7 पर

आईपीएल की पॉइंट्स टेबल में बेंगलुरु तीसरे स्थान पर है। बेंगलुरु ने सीजन में अब तक खेले 8 में से 4 मैच जीते हैं और उसके 8 पॉइंट्स हैं। वहीं, राजस्थान 6 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर है। राजस्थान ने 8 में से 3 मैच जीते और 5 हारे हैं।

पिच और मौसम रिपोर्ट

दुबई में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। दुबई में तापमान 22 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। बेंगलुरु अब तक खिताब नहीं जीत सकी

आरसीबी ने 2009 में अनिल कुंबले और 2011 में डेनियल विटोरी की कप्तानी में फाइनल खेला था। 2016 में विराट की कप्तानी में भी टीम फाइनल में पहुंची। लेकिन हर बार टीम की किस्मत खराब ही रही। वहीं, राजस्थान एक बार (2008) में फाइनल में पहुंची और खिताब अपने नाम किया।

आईपीएल में राजस्थान का सक्सेस रेट बेंगलुरु से ज्यादा

लीग में राजस्थान रॉयल्स का सक्सेस रेट 50.65% है। राजस्थान ने कुल 155 मैच खेले हैं, जिसमें 78 में उसे जीत मिली और 75 में हार का सामना करना पड़ा। 2 मुकाबले बेनतीजा रहे। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सक्सेस रेट 47.83% है। बेंगलुरु ने कुल 189 मैच खेले हैं, जिसमें 89 में उसे जीत मिली और 96 में हार का सामना करना पड़ा। 4 मैच बेनतीजा रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका