Riyan Parag 😍 Assam Celebrations 😍
— हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में दोनों ने छठे विकेट के लिए मात्र 47 गेंदों में 85 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी की। तेवतिया जहां 28 गेंदों में 45 रन बनाकर नाबाद रहे वहीं पराग ने भी 26 गेंदों में 42 रनों की नाबाद पारी खेली। अपना दूसरा आईपीएल खेल रहे रियान पराग शुरुआती मुकाबलों में अच्छा नहीं कर पाए थी, जिसकी वजह से उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। हालांकि रविवार को एक बार फिर से उन्हें प्लेइंग XI में जगह मिली और इस बार उन्होंने निराश नहीं किया। पराग ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दो चौके और दो छक्के लगाए। आखिरी ओवर की दो गेंदों पर राजस्थान को जीत के लिए दो रन चाहिए थे, तभी खलील की फुलटॉस गेंद पर उन्होंने कवर के ऊपर से छक्का लगा दिया। इसके बाद जीत की इस खुशी का इजहार करने के लिए उन्होंने मैदान में ही हेलमेट और बल्ला छोड़कर असम का पारंपरिक बिहु डांस करने लगे। देखते-देखते पराग के पारंपरिक 'बिहु' डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।
What A Match 😍 🔥
Well played Rahul Tewatia 👏 #SRHvRR #ipl2020 #DCvsMI pic.twitter.com/slS3Ulo1qP













