न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर: तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुसी, हादसे में 4 दोस्तों की मौत

अजमेर-जयपुर हाइवे पर मंगलवार रात 3 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में 4 दोस्तों की मौत हो गई। यह हादसा किशनगढ़ के रामनेर पुलिया के पास हुआ।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Dec 2020 2:57:55

अजमेर: तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुसी, हादसे में 4 दोस्तों की मौत

अजमेर-जयपुर हाइवे पर मंगलवार रात 3 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में 4 दोस्तों की मौत हो गई। यह हादसा किशनगढ़ के रामनेर पुलिया के पास हुआ। यहां तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से ट्रक में घुस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कार सवार चारों को बाहर निकाला। इसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, चारों दोस्त जयपुर से उदयपुर जा रहे थे। वहां किसलिए जा रहे थे परिजनों के आने पर इसकी जानकारी ली जाएगी। हादसे का कारण फिलहाल पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। लेकिन, ऐसा लग रहा है कि कार की स्पीड ज्यादा होने और चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। क्योंकि, रात को कोहरा नहीं था।

गांधी नगर थानाप्रभारी व प्रशिक्षु आईपीएस हरिशंकर ने बताया कि रामनेर पुलिया के पास कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में दौसा के सलीमपुर महुआ निवासी ऋषिकेश मीणा, पाली के जाखोड़ा सुमेरपुर निवासी दलपत सिंह, अलवर के भुडामुढा रेहड़ी निवासी संजय शर्मा और टोड़ा भीम के नांगल मांडल निवासी पवन पुत्र भोलाराम मीणा की मौत हो गई। कार में मिले कागजों के आधार पर मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर मौके से भाग गया। पुलिस सीसीटीवी से ट्रक चालक की पहचान करने में लगी हुई है।

road accident,ajmer,ajmer jaipur highway,rajasthan,hindi news

कल जयपुर में हुआ था ऐसा ही हादसा

सोमवार देर रात एक बजे गोपालपुरा बाईपास रोड पर रिद्धी-सिद्धी चौराहे के पास भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई. शहर में नाइट कर्फ्यू के चलते सन्नाटा था और कार की रफ्तार बहुत तेज थी। कार में 5 दोस्त सवार थे। बेकाबू स्पीड के कारण कार आगे चल रहे डंपर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी युवक कार में ही फंस गए। इसमें तीन की मौके पर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, राकेश (32), मुकेश (30) और पुष्पेंद्र जाट (30) नाम के युवकों की मौत हो गई। जबकि दलजीत (23) और विवेक (24) घायल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री