न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस में फिर हो सकती है सचिन पायलट की एंट्री, प्रियंका एक्टिव, अहमद पटेल-वेणुगोपाल को दी ये जिम्मेदारी!

राजस्थान में सियासी हलचल अभी खत्म नहीं हुई है। जहां एक तरफ सचिन पायलट स्पीकर की ओर से मिले नोटिस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस की ओर से अभी भी सचिन पायलट को मनाने की कोशिशें की जा रही हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Jul 2020 1:01:15

कांग्रेस में फिर हो सकती है सचिन पायलट की एंट्री, प्रियंका एक्टिव, अहमद पटेल-वेणुगोपाल को दी ये जिम्मेदारी!

राजस्थान में सियासी हलचल अभी खत्म नहीं हुई है। जहां एक तरफ सचिन पायलट स्पीकर की ओर से मिले नोटिस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस की ओर से अभी भी सचिन पायलट को मनाने की कोशिशें की जा रही हैं। राजस्थान के मामले में एक बार फिर प्रियंका गांधी वाड्रा एक्टिव हो गई हैं। प्रियंका गांधी ने केसी वेणुगोपाल, अहमद पटेल से सचिन पायलट से बात करने को कहा है और पार्टी में वापस आने को कहा है। दूसरी ओर अशोक गहलोत अभी भी सख्त रुख अपनाए हुए हैं। सचिन पायलट गुट के विधायकों को फोन किया जा रहा है और वापस आने को कहा जा रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई के सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी भी चाहते हैं कि पायलट को एक और मौका दिया जाए। बताया जा रहा है कि राहुल ने कांग्रेस नेताओं से कहा है कि पायलट ने चाहे जो भी कहा हो, लेकिन उन्हें परिवार में लौटने के लिए एक और मौका दिया जाए। पहले यह माना जा रहा था कि पायलट की बगावत से राहुल नाराज हैं, लेकिन अब कहा जा रहा है कि राहुल कोशिश कर रहे हैं कि पायलट की सम्मानजनक वापसी हो जाए।

प्रियंका गांधी के संपर्क में पायलट

प्रियंका गांधी पायलट के संपर्क में हैं। वे कई बार उनसे बात कर चुकी हैं। पार्टी के कई बड़े नेता जैसे- पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, प्रिया दत्त और शशि थरूर भी कह चुके हैं कि पायलट से बात होनी चाहिए। वरिष्ठ नेता मारग्रेट अल्वा ने भी ट्वीट किया था कि मतभेद होने का मतलब पार्टी विरोधी होना नहीं होता। विवाद सुलझाए जा सकते हैं, पहले ही ऐसा हुआ है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने भी अल्वा की बात का समर्थन किया था। बताया जा रहा है कि पायलट बिना शर्त वापसी कर गहलोत सरकार को सपोर्ट करेंगे तो कुछ महीने बाद उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

कपिल सिब्बल ने किया ट्वीट

कपिल सिब्बल ने इस मामले में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि कहा जा रहा है कि छवि खराब करने के लिए गलत अफवाह फैलाई जा रही है। फिर सचिन पायलट ने कहा कि वो बीजेपी ज्वाइन नहीं करेंगे। आगे कपिल सिब्बल ने लिखा कि मुझे लगता है कि मानेसर में रुके विधायक हरियाणा की बीजेपी सरकार की नजरों में छुट्टियां मना रहे हैं। लेकिन घर वापसी का क्या?

राजस्थान में सचिन पायलट गुट के खिलाफ एक्शन बढ़ सकता है। पायलट गुट के अहम किरदारों के खिलाफ एफआईआर हो सकती है। तीन विधायकों के परिवार की ओर से जबरन रखने की शिकायत की जा सकती है, जिसके बाद पुलिस एक्शन लेगी।

नोटिस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे सचिन पायलट

आपको बता दे, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल ना होने पर विधानसभा अध्यक्ष ने सचिन पायलट और अन्य बागी विधायकों को नोटिस दिया है। इस नोटिस का जवाब 17 तारीख तक देना है, जिसमें बताना है कि बैठक में ना आने पर उनकी सदस्यता क्यों ना रद्द कर दी जाए। पिछले दो दिनों से नोटिस को लेकर सचिन पायलट अपने वकीलों के साथ चर्चा कर रहे थे। सचिन पायलट चाहते हैं कि कानूनी प्रावधानों का सहारा लेकर विधायकों को एक गुट के रूप में मान्यता दिलवाई जाए। स्पीकर के नोटिस को चुनौती देने का एक आधार ये भी होगा कि विधायकों को नोटिस का जवाब देने को दो ही दिन का समय दिया गया है जो बेहद कम है। जबकि विधान के मुताबिक विधायकों को अपनी सफाई और स्पष्टीकरण देने के लिए समुचित मोहलत देने का प्रावधान है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत